Welcome to MP NEWS AGENCY   Click to listen highlighted text! Welcome to MP NEWS AGENCY
क्राइमटॉप न्यूज़पुलिसमध्य प्रदेशलोकल न्यूज़

दलौदा थाना प्रभारी उनि शुभम व्यास के नेतृत्व में दलौदा पुलिस ने वाहन चोर को किया गिरफ्तार

चोरी की 03 मोटर साइकिल बरामद पिछले एक माह में 07 से अधिक चोरी की वारदातें ट्रेस!

मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय, भोपाल के निर्देशानुसार प्रदेशभर में संपत्ति संबंधी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक मंदसौर विनोद कुमार मीणा के निर्देशन में जिले के समस्त थाना प्रभारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर तेर सिंह बघेल एवं एसडीओपी मंदसौर ग्रामीण कीर्ति बघेल के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी दलौदा उनि शुभम व्यास के नेतृत्व में दलौदा पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए वाहन चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की 03 मोटर साइकिल बरामद करने में सफलता प्राप्त की गई।

घटना का संक्षिप्त विवरण :- दिनांक 28.01.2026 को फरियादी पुरुषोत्तम पिता जगदीश कुमावत निवासी सरसौद द्वारा थाना दलौदा पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनका दोपहिया वाहन अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी कर लिया गया है। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।विवेचना के दौरान थाना प्रभारी दलौदा द्वारा गठित टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज एवं अन्य वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए। साथ ही विश्वसनीय मुखबिरों से सूचना संकलित कर आरोपी पप्पु पिता मोहनलाल भील निवासी मंदसौर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई 03 मोटर साइकिल जप्त की गई हैं।दलौदा पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में पिछले एक माह के दौरान 07 से अधिक वाहन चोरी की वारदातों का सफलतापूर्वक खुलासा किया गया है।

सराहनीय कार्य: :- इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उनि शुभम व्यास सहित थाना दलौदा के पुलिस बल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!