Welcome to MP NEWS AGENCY   Click to listen highlighted text! Welcome to MP NEWS AGENCY
टॉप न्यूज़देशधर्ममध्य प्रदेशराज्यलोकल न्यूज़
Trending

कनघट्टी गांव पहुंचे समाजसेवी सुधाकर राव मराठा, भोलेनाथ मंदिर में किए दर्शन, श्मशान घाट निर्माण के लिए दिए 5 लाख रुपये

ग्रामीणों की मांग पर दी सहायता राशि, चेक सौंपकर विकास कार्य जल्द शुरू कराने का भरोसा

पिपलियामंडी। हिन्दू सम्राट एवं समाजसेवी सुधाकर राव मराठा मंगलवार को मल्हारगढ़ क्षेत्र के ग्राम कनघट्टी पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने सबसे पहले रेतम नदी के किनारे स्थित प्राचीन भोलेनाथ मंदिर में भगवान शिव के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।मंदिर में दर्शन के बाद वे गांव के श्मशान घाट पहुंचे और वहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। ग्रामीणों की मांग को देखते हुए समाजसेवी सुधाकर राव मराठा ने श्मशान घाट के विकास एवं निर्माण कार्य के लिए 5 लाख रुपये की अनुदान राशि देने की घोषणा की।

उन्होंने यह राशि चेक के माध्यम से ग्रामीणों को प्रदान की, जिससे श्मशान घाट में आवश्यक सुविधाओं का निर्माण कराया जा सके।मराठा ने यह चेक शांतिलाल आजाद, ओमप्रकाश सुथार, फकीरचंद पाटीदार, देवीलाल पाटीदार, अमित राम, जगदीश साहू, अमलेश्वर महाराज, महेश सेन, रोशन बैरागी, पहलाद और किशोर प्रजापत को सौंपा।ग्रामीणों ने उनके इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस राशि से श्मशान घाट में आवश्यक विकास कार्य कराए जाएंगे, जिससे अंतिम संस्कार के समय ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।इस दौरान ग्राम सरपंच महेश पाटीदार, जनपद सदस्य पंकज पाटीदार, बही पारसनाथ के सरपंच मनमोहन पारासर, कामलिया के पूर्व सरपंच फूलसिंह कामलिया, पिपलिया के नगर परिषद पार्षद ललित कसेरा, संदीप सिंह राठौर, मुकेश पाटीदार, नागेश्वर पाटीदार बही सहित गांव के कई वरिष्ठ नागरिक और ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!