दलौदा थाना प्रभारी शुभम व्यास की सख्त कार्रवाई, जानलेवा स्टंट करने वालों के 6 वाहन जब्त.
थार, ट्रैक्टर और बुलेट से रहवासी क्षेत्र में स्टंट, मोटर व्हीकल एक्ट में कार्रवाई

मंदसौर। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देशन में जिले में यातायात सुधार एवं सड़क सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना दलौदा पुलिस ने खतरनाक स्टंट करने वाले युवाओं के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की है।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर एवं अनुविभागीय अधिकारी (ग्रामीण) के मार्गदर्शन में दिनांक 24 जनवरी 2026 को थाना प्रभारी शुभम व्यास के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रहवासी क्षेत्र में थार फोर व्हीलर, ट्रैक्टर एवं बुलेट मोटरसाइकिल से जानलेवा स्टंट कर रहे युवाओं को पकड़ा।पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए स्टंट में प्रयुक्त वाहनों को जब्त कर मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई।जब्त किए गए वाहन।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने
02 ट्रैक्टर
01 थार फोर व्हीलर
03 बुलेट मोटरसाइकिल
को जप्त किया।पुलिस के अनुसार आरोपी युवक स्वयं के साथ-साथ आम नागरिकों की जान को भी जोखिम में डाल रहे थे, जिससे किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी।
परिजनों को बुलाकर दी गई समझाइश
कार्रवाई के बाद संबंधित युवाओं के परिजनों को थाना दलौदा तलब कर उन्हें समझाइश दी गई तथा युवाओं को भविष्य में इस प्रकार के खतरनाक स्टंट न करने की सख्त हिदायत दी गई।
मंदसौर पुलिस की जनहित अपील
मंदसौर पुलिस जिले के आम नागरिकों से अपील करती है कि यातायात नियमों का पालन करें खतरनाक व जानलेवा स्टंट न करें नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने की अनुमति न दें
स्वयं एवं दूसरों की सुरक्षा को प्राथमिकता दें यातायात नियमों का पालन ही सुरक्षित जीवन का आधार है।






