Welcome to MP NEWS AGENCY   Click to listen highlighted text! Welcome to MP NEWS AGENCY
टॉप न्यूज़दुनियादेशधर्मराज्यलोकल न्यूज़

पिपलिया मंडी में गणतंत्र दिवस पर इंडियन आर्मी थीम पर विद्यार्थियों की भावनात्मक प्रस्तुति, नगरवासियों की आंखें हुईं नम!

प्रेरणा इंग्लिश एकेडमी हाई स्कूल के लगभग 100 छात्र-छात्राओं ने गणतंत्र दिवस पर किया मार्मिक मंचन !

पिपलियामंडी। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर नगर के प्रमुख महात्मा गांधी चौराहा पर प्रेरणा इंग्लिश एकेडमी हाई स्कूल द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत एक भव्य एवं भावनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्राचार्य श्री नरेंद्र पाटीदार के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने इंडियन आर्मी थीम पर आधारित प्रस्तुति देकर उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया।

कार्यक्रम में विद्यालय के लगभग 100 छात्र-छात्राओं ने एक शहीद सैनिक की गौरवगाथा को जीवंत मंचन के माध्यम से प्रस्तुत किया। देशभक्ति गीतों की मधुर धुनों के बीच शहीद के पार्थिव शरीर को पूरे सम्मान और गौरव के साथ उसके घर लाने का दृश्य इतना मार्मिक था कि कार्यक्रम स्थल पर मौजूद कई लोगों की आंखें नम हो गईं।

विद्यार्थियों की सशक्त भाव-भंगिमाएं, अनुशासित प्रदर्शन और राष्ट्र के प्रति समर्पण ने दर्शकों को गहराई तक प्रभावित किया। इस प्रस्तुति का उद्देश्य विद्यार्थियों में देशभक्ति, त्याग और राष्ट्रसेवा की भावना को जागृत करना था, जिसमें विद्यालय पूरी तरह सफल रहा।प्रस्तुति के पश्चात नगरवासियों ने विद्यालय के प्राचार्य श्री नरेंद्र पाटीदार, समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों की मुक्तकंठ से सराहना की। इस अवसर पर नगर के गणमान्य नागरिकों द्वारा प्राचार्य का सम्मान भी किया गया।

उपस्थित जनों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन नई पीढ़ी को देश के सच्चे नायकों से परिचित कराते हैं और उनमें राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करते हैं।कार्यक्रम के समापन पर “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के गगनभेदी जयघोष से पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंग गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!