Welcome to MP NEWS AGENCY   Click to listen highlighted text! Welcome to MP NEWS AGENCY
क्राइममध्य प्रदेश

मंदसौर जिले की अफजलपुर पुलिस ने 2 लाख की बीयर व बोलेरो पिकअप के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

नाकाबंदी के दौरान पकड़ा गया वाहन, आबकारी एक्ट में एक आरोपी गिरफ्तार

मंदसौर जिले की अफजलपुर थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बोलेरो पिकअप वाहन से भारी मात्रा में अवैध बीयर जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को देखकर वाहन चालक भागने का प्रयास कर रहा था, जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।यह कार्रवाई थाना प्रभारी शैलेन्द्र सिंह कनेश के नेतृत्व में गठित विशेष टीम द्वारा की गई। पुलिस मंगलवार को ग्रामीण क्षेत्र में गश्त कर रही थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि सफेद रंग की बोलेरो पिकअप (MP14 ZG 5327) में अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने संभावित मार्गों पर नाकाबंदी की।नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध बोलेरो पिकअप को रोका गया। वाहन चालक पुलिस को देखकर मौके से भागने लगा, लेकिन सतर्क पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें बड़ी मात्रा में अवैध बीयर बरामद हुई।जब्त की गई शराब में 08 पेटी पावर स्ट्रांग बीयर (बॉटल) एवं 60 पेटी पावर स्ट्रांग बीयर (10000 केन) शामिल हैं, जो सोम कंपनी निर्मित हैं। आरोपी शराब परिवहन से संबंधित कोई वैध लाइसेंस या परमिट प्रस्तुत नहीं कर सका।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान समरथ पिता श्यामकली बाछड़ा (24 वर्ष), निवासी निरधारी, थाना नाहरगढ़, जिला मंदसौर के रूप में हुई है।

2 लाख से अधिक की बीयर और 8 लाख का वाहन जब्त

पुलिस द्वारा जब्त सामग्री में ₹14,400 मूल्य की 08 पेटी बीयर (बॉटल), ₹2,01,600 मूल्य की 60 पेटी बीयर (केन) तथा ₹8,00,000 मूल्य का बोलेरो पिकअप वाहन शामिल है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर अवैध शराब तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!