Welcome to MP NEWS AGENCY   Click to listen highlighted text! Welcome to MP NEWS AGENCY
टॉप न्यूज़दुनियाधर्ममध्य प्रदेशलोकल न्यूज़

गौ माता बनी साक्षी, लदूसा नरेश की आई बारात – 126 जोड़ों का भव्य सर्व समाज सामूहिक विवाह सम्पन्न

नव दंपतियों को साधु-संतों व जनप्रतिनिधियों का आशीर्वाद, 60 जोड़ों को मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का लाभ

मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले की दलोदा तहसील अंतर्गत ग्राम बेहपुर स्थित रोटी राम गौशाला में 126 जोड़ों का सर्व समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। यह आयोजन शासन की मुख्यमंत्री कन्यादान योजना एवं जनभागीदारी के तत्वावधान में आयोजित किया गया।कार्यक्रम में 60 जोड़ों ने मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का लाभ प्राप्त किया। योजना के अंतर्गत पात्र वधुओं को राज्य सरकार द्वारा ₹49,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। मंचासीन साधु-संतों एवं जनप्रतिनिधियों ने नव दंपतियों को आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष बसंत शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि विवाह हमारी संस्कृति की महत्वपूर्ण कड़ी है, जो समाज और परिवार की आधारशिला है। सामूहिक विवाह सम्मेलन आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए सहयोग और संबल का प्रतीक हैं। सरकार सदैव गरीब परिवारों के साथ मित्र बनकर खड़ी है।
कार्यक्रम में सांसद बंशीलाल गुर्जर, जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा विजय पाटीदार, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित, ईश्वरलाल पाटीदार, चंद्रशेखर मंडलोई सहित अनेक जनप्रतिनिधि, समाजजन एवं वर-वधुओं के परिजन उपस्थित रहे।

सफल आयोजन की मजबूत नींव

द्वितीय सर्व समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन की सफलता में जनपद पंचायत अध्यक्ष बसंत शर्मा का विशेष मार्गदर्शन रहा। सर्व समाज सामूहिक विवाह समिति के अध्यक्ष दशरथ बैरागी एवं सचिव मोती सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में पूरी समिति ने समर्पण भाव से आयोजन को ऐतिहासिक बनाया।

1000 गाड़ियों के काफिले के साथ आई बारात

वर-वधुओं के आगमन के पश्चात लदूसा नरेश सांवरिया सेठ की बारात लगभग 1000 गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंची, जिसका मुख्य द्वार पर भव्य स्वागत किया गया। मंडप में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन, लग्न, फेरे एवं विदाई की रस्में सम्पन्न हुईं। समिति द्वारा प्रत्येक जोड़े को आवश्यक घरेलू सामग्री दहेज स्वरूप प्रदान की गई।
आयोजन में आए अतिथियों ने महाप्रसादी ग्रहण कर सम्मेलन का आनंद लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा और व्यवस्था सुचारू बनी रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!