दलौदा पुलिस को बड़ी सफलता, चोरी करने वाली मुल्तानी गैंग गिरफ्तार.!
04 आरोपियों को पकड़ा, चोरी हुआ 05 क्विंटल लहसुन किया बरामद एक माह में 08 बड़ी चोरियों का दलौदा पुलिस ने किया खुलासा.!

मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार प्रदेशभर में संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिला मंदसौर के पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देशन में जिले के सभी थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर तेरसिंह बघेल एवं एसडीओपी मंदसौर ग्रामीण कीर्ति बघेल के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी दलौदा उप निरीक्षक शुभम व्यास के नेतृत्व में दलौदा पुलिस ने चोरी की वारदातों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए लहसुन चोरी करने वाली मुल्तानी गैंग के 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर 05 क्विंटल लहसुन बरामद किया है।
घटना का विवरण -: थाना दलौदा क्षेत्र अंतर्गत दिनांक 07 फरवरी 2026 को फरियादी भेरूलाल पिता गोपाल माली (उम्र 26 वर्ष), निवासी ग्राम आक्या एवं मांगीबाई पिता रामलाल माली ने थाना दलौदा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके खेत/भंडारण स्थल से लगभग 05 क्विंटल लहसुन अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया है। फरियाद के आधार पर थाना दलौदा में अपराध क्रमांक 60/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
तकनीकी जांच से खुलासा प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, वैज्ञानिक अनुसंधान एवं क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के आधार पर चोरी की वारदात में शामिल मुल्तानी गैंग को चिन्हित किया। लगातार सुराग जुटाने के बाद पुलिस ने गैंग के चार सदस्यों को धर दबोचा।
गिरफ्तार आरोपी
नियाजु टेनी, पिता मुख्तियार टेनी, निवासी मुल्तानपुरा, थाना वायडीनगर, जिला मंदसौर
फिरोज, पिता जाकीर पटेल, निवासी मुल्तानपुरा, थाना वायडीनगर, जिला मंदसौर
सादिक, पिता फारुक बटला, निवासी मुल्तानपुरा, थाना वायडीनगर, जिला मंदसौर
शोहेल, पिता साजिद मगुडा, निवासी मुल्तानपुरा, थाना वायडीनगर, जिला मंदसौर
आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किया गया 05 क्विंटल लहसुन बरामद कर लिया गया है। आरोपियों से अन्य चोरी की वारदातों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।
एक माह में 08 बड़ी चोरियों का खुलासा
दलौदा पुलिस द्वारा बीते एक माह में कुल 08 बड़ी चोरी की घटनाओं का सफल खुलासा किया गया है। पुलिस की इस सक्रियता से क्षेत्र में अपराधियों में भय और आम नागरिकों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है।
सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उनि शुभम व्यास, सउनि कैलाश सिंह बघेल, सउनि तेजसिंह डामर, प्रआर 55 दीपेन्द्र सिंह पंवार, प्रआर 133 मुकेश सिंह भदौरिया, आर 484 युवराज सिंह, आर 879 गोपाल कृष्ण, आर 485 कुलश्रेष्ठ सिंह, आर 867 लाजपत राय सेन, आर 876 सागर शर्मा एवं आर कमल की सराहनीय भूमिका रही।






