Welcome to MP NEWS AGENCY   Click to listen highlighted text! Welcome to MP NEWS AGENCY
टॉप न्यूज़देशमध्य प्रदेशलोकल न्यूज़

नीमच जैतपुरा फंटा पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-कार की टक्कर में चार घायल..!

नीमच-नसीराबाद हाईवे पर मचा हड़कंप, तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह..!

नीमच। नीमच-नसीराबाद हाईवे स्थित जैतपुरा फंटा पर बुधवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। ट्रेलर और कार की जोरदार भिड़ंत में चार लोग घायल हो गए। हादसा नीमच सिटी थाना क्षेत्र में हुआ, जिससे कुछ समय तक हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा।
जानकारी के अनुसार ग्रैंड विटारा कार में सवार पार्थ मुच्छाल, पलक मुच्छाल सहित अन्य लोग एक विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे ट्रेलर ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और उसमें सवार लोग वाहन के अंदर फंस गए।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को बाहर निकाला और तत्काल नीमच के एक निजी अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार सभी घायलों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

सूचना मिलते ही नीमच सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर ट्रेलर चालक को गिरफ्तार कर लिया है तथा उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार मानी जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!