BIG BREAKING :- दलौदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अपहृत नाबालिग बालिका बरामद, आरोपी गिरफ्तार
सीसीटीवी फुटेज और वैज्ञानिक जांच के आधार पर पुलिस ने निम्बाखेड़ी निवासी युवक को दबोचा

मंदसौर। महिला संबंधी अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दलौदा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अपहृत नाबालिग बालिका को दस्तयाब करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार प्रदेशभर में महिला संबंधी अपराधों में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक मंदसौर विनोद कुमार मीणा के निर्देशन में जिले के सभी थाना प्रभारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेर सिंह बघेल एवं एसडीओपी मंदसौर ग्रामीण कीर्ति बघेल के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी दलौदा उनि. शुभम व्यास के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार फरियादिया ने थाना दलौदा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले गया है। इस पर थाना दलौदा में अपराध क्रमांक 93/26 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई प्रकरण में विशेष टीम का गठन कर सीसीटीवी फुटेज और वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर जांच की गई। जांच के दौरान आरोपी दीपक पिता गोपाल सूर्यवंशी (23) निवासी निम्बाखेड़ी को गिरफ्तार कर लिया गया और अपहृत बालिका को सकुशल बरामद कर लिया गया।
सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उनि. शुभम व्यास, सउनि प्रमोद सिंह तोमर, सउनि कैलाश बघेल, प्रधान आरक्षक 290 जितेन्द्र सिंह, महिला प्रधान आरक्षक 07 लक्ष्मी पाटीदार, आरक्षक 905 गजेन्द्र सिंह, आरक्षक 316 परिमाल सिंह तथा आरक्षक 739 विजेन्द्र सिंह का सराहनीय योगदान रहा।






