Welcome to MP NEWS AGENCY   Click to listen highlighted text! Welcome to MP NEWS AGENCY
क्राइमटॉप न्यूज़दुनियादेशपुलिसमध्य प्रदेशराज्यलोकल न्यूज़
Trending

Breaking News :- पिपलिया मंडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कार से 45 किलो डोडाचूरा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार.!

एसपी विनोद कुमार मीना के निर्देशन में कार्रवाई, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पकड़ी हुंडई वरना कार.!

पिपलिया मंडी। मंदसौर जिले की पिपलिया मंडी थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से 45 किलो डोडा चूरा बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।यह कार्रवाई मंदसौर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेरसिंह बघेल एवं मल्हारगढ़ एसडीपीओ कीर्ति बघेल के निर्देशन में थाना प्रभारी विक्रम सिंह इनवे के नेतृत्व में की गई।पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि नारायणगढ़ की ओर से एक हुंडई वरना कार में अवैध मादक पदार्थ ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने वाहन को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार से 15-15 किलो के तीन कट्टों में कुल 45 किलो डोडा चूरा बरामद किया गया।पुलिस ने मौके से आरोपी नरपत सिंह पिता रोड सिंह राठौर (53 वर्ष) निवासी प्रताप कॉलोनी, चंदेरिया थाना चंदेरी जिला चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) को गिरफ्तार किया है।प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह यह डोडा चूरा मनोहर सिंह निवासी तुर्किया थाना नारायणगढ़ से लेकर आया था। वहीं यह मादक पदार्थ बहादुर सिंह निवासी ग्राम बेहरा रामपुरा थाना रुपगंज जिला सिरोही (राजस्थान) को बेचने के लिए ले जाया जा रहा था।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है तथा मामले से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश भी की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!