शामगढ़ थाना प्रभारी कपिल सौराष्ट्रीय के नेतृत्व में शामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
300 बल्क लीटर अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, 10 लाख की वेन्यु कार सहित तस्कर गिरफ्तार

मंदसौर :- (16 जनवरी 2026)
अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शामगढ़ थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 300 बल्क लीटर अवैध अंग्रेजी शराब जब्त करते हुए एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान शराब परिवहन में प्रयुक्त लगभग 10 लाख रुपये कीमत की हुंडई वेन्यु कार भी जब्त की गई है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता कुरिल (गरोठ) एवं एसडीओपी सीतामऊ दिनेश प्रजापति के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कपिल सौराष्ट्रीय के नेतृत्व में की गई।
मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी :- पुलिस के अनुसार, 16 जनवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की हुंडई वेन्यु कार (MP 70 C 1453) में अवैध शराब भरकर कुरावन–देवरी मार्ग होते हुए मेलखेड़ा की ओर ले जाई जा रही है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने टकरावद फंटे से देवरी रोड पर मगरें के पास घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया।25 पेटी बीयर, 300 बल्क लीटर शराब जब्त वाहन की तलाशी लेने पर कार से पावर 1000 बीयर की 25 पेटियां बरामद हुईं। जब्त शराब की कुल मात्रा 300 बल्क लीटर है, जिसकी अनुमानित कीमत 72 हजार रुपये बताई जा रही है। वही गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड!
पुलिस ने मौके से वाहन चालक
सुरत सिंह पिता गोपाल सिंह सौधिया राजपूत (उम्र 28 वर्ष)
निवासी ग्राम भुण्डिया, थाना शामगढ़, जिला मंदसौर को गिरफ्तार किया।
आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपी से अवैध शराब के स्रोत और नेटवर्क को लेकर पूछताछ कर रही है। आरोपी पूर्व में भी अवैध शराब तस्करी के मामलों में गिरफ्तार हो चुका है और उसके खिलाफ कई प्रकरण दर्ज हैं।
जप्त सामग्री –: पावर 1000 बीयर की 25 पेटियां (300 बल्क लीटर)
हुंडई वेन्यु कार (MP 70 C 1453)
कुल अनुमानित कीमत: ₹10.72 लाख
इनकी रही सराहनीय भूमिका
इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी कपिल सौराष्ट्रीय, उप निरीक्षक रविन्द्र प्रताप डांगी, प्रधान आरक्षक घनश्याम भैसानिया, प्रधान आरक्षक ममशाद नूर, आरक्षक श्रीकृष्ण सिकरवार, आरक्षक विशाल सिंह चन्द्रावत एवं पुलिस टीम का विशेष योगदान रहा।




