Welcome to MP NEWS AGENCY   Click to listen highlighted text! Welcome to MP NEWS AGENCY
क्राइमटॉप न्यूज़पुलिसलोकल न्यूज़

दलौदा थाना प्रभारी उनि शुभम व्यास की अगुवाई में 100 क्विंटल लहसुन चोरी का खुलासा, मुंबई में बेचने वाला गिरोह गिरफ्तार

नीमच जिले के पुष्कर पाटीदार की तलाश जारी, चोरी का माल खपाने में नीमच का व्यापारी भी शामिल

मंदसौर। :-मध्यप्रदेश के मंदसौर पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीणा के मार्गदर्शन में तथा थाना दलौदा प्रभारी उप निरीक्षक शुभम व्यास के नेतृत्व में दलौदा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 100 क्विंटल लहसुन चोरी कर मुंबई की लहसुन मंडी में बेचने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी में प्रयुक्त वाहन सहित माल मशरूका जब्त किया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है।

मंडी दुकान से 222 कट्टे लहसुन हुए थे गायब थाना दलौदा पर दिनांक 10 जून 2025 को फरियादी महेन्द्र सिंह राजपूत निवासी लखमाखेड़ी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी मंडी स्थित दुकान से लगभग 100 क्विंटल (10 टन) लहसुन, कुल 222 कट्टे, धोखाधड़ीपूर्वक गायब कर दिए गए हैं। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना दलौदा में अपराध क्रमांक 237/2025 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

तकनीकी साक्ष्यों से आरोपियों तक पहुंची पुलिस प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी उनि शुभम व्यास द्वारा विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों एवं वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर जांच करते हुए प्रकरण के मुख्य आरोपी सोहन उर्फ सोनू पाटीदार निवासी रानीगांव, जिला रतलाम की पहचान की। आरोपी की तलाश में पुलिस ने महाराष्ट्र के पुणे व मुंबई सहित कई संभावित स्थानों पर दबिश दी।

हिमाचल प्रदेश से मुख्य आरोपी गिरफ्तार.  लगातार दबिश के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी सोहन उर्फ सोनू पाटीदार को हिमाचल प्रदेश के राजगढ़ से गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी में प्रयुक्त आइशर वाहन क्रमांक MP 09 GJ 2872 सहित अन्य माल मशरूका जब्त किया गया। जांच में सामने आया कि चोरी किया गया लहसुन मुंबई की लहसुन मंडी में बेचा गया था।

अब तक गिरफ्तार आरोपी. :- 1 सोहन उर्फ सोनू पिता दशरथ पाटीदार – निवासी रानीगांव, जिला रतलाम। 2 राजेन्द्र पिता बलवंत सिंह राजपूत – निवासी नागदा, जिला धार 3 शुभम पिता हरिसिंह देवड़ा – निवासी मंदसौर, जिला मंदसौर। 4 अनिल पोरवाल – निवासी नीमच, जिला नीमच!

फरार आरोपी की तलाश जारी :–01 पुष्कर पिता लक्ष्मीनारायण पाटीदार – निवासी बरथुन, जिला नीमच फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

इन पुलिसकर्मियों की रही सराहनीय भूमिका.    इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी उनि शुभम व्यास, सउनि प्रमोद सिंह, प्रआर. 454 अजीत सिंह, प्रआर. 290 जितेन्द्र सिंह गौर, आर. 905 गजेन्द्र सिंह, आर. 876 सागर शर्मा, आर. 877 जितेन्द्र कोठे, आर. 818 जितेन्द्र कटारिया, आर. 820 सुनील यादव, आर. 253 नारायण डाबी, आर. 385 अनिल आर्य एवं आर. 739 विजेन्द्र सिंह गुर्जर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!