सीतामऊ पुलिस की बड़ी सफलता, थाना प्रभारी कमलेश प्रजापति के नेतृत्व में 70 किलो डोडाचूरा जप्त
बिना नंबर कार से की जा रही थी मादक पदार्थों की तस्करी, राजस्थान निवासी आरोपी गिरफ्तार

मंदसौर सीतामऊ पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 70 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा तथा बिना नंबर की कार जप्त की है। जप्त मशरूका की कुल अनुमानित कीमत लगभग 8.40 लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस अधीक्षक मंदसौर विनोद कुमार मीणा द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थों के परिवहन, भंडारण एवं विक्रय पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में दिनांक 18 जनवरी 2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना पर यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ हेमलता कुरील के नेतृत्व एवं एसडीओपी सीतामऊ दिनेश प्रजापति के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सीतामऊ निरीक्षक कमलेश प्रजापति द्वारा पुलिस टीम गठित की गई। गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मउखेडा आम रोड, बालाजी मंदिर के पास, ग्राम सेमलखेड़ा से आरोपी को पकड़ा।
गिरफ्तार आरोपी
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुनील पिता बालाराम उर्फ मालाराम विश्नोई (उम्र 25 वर्ष) निवासी लोहावट, फलोदी, जिला जोधपुर (राजस्थान) के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से बिना नंबर की सिल्वर रंग की ग्लेंजा कार से 70 किलो डोडाचूरा बरामद किया गया।जप्त मशरूका 70 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा
(अनुमानित कीमत – ₹1,40,000)
बिना नंबर सिल्वर रंग ग्लेंजा कार
(अनुमानित कीमत – ₹7,00,000)
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत मामला दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े नेटवर्क की जांच भी की जा रही है।
सराहनीय भूमिका इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश प्रजापति एवं सीतामऊ पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।






