क्राइमटॉप न्यूज़दुनियादेशपुलिसमध्य प्रदेशराजनीतिलोकल न्यूज़

मंदसौर: करजू स्कूल में विद्यार्थियों से कथित मारपीट का वीडियो वायरल, ABVP ने की कार्रवाई की मांग!

जिला शिक्षा अधिकारी से की चर्चा, जांच के लिए गठित हुई टीम; तीन से चार दिन में कार्रवाई का आश्वासन!

मंदसौर। जिले के ग्राम करजू स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रभारी प्राचार्य द्वारा विद्यार्थियों के साथ कथित मारपीट एवं अभद्र व्यवहार किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर निष्पक्ष जांच एवं दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की मांग की है। विद्यार्थी परिषद के अनुसार, विद्यालय विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण और संस्कारों का केंद्र होता है। ऐसे में विद्यार्थियों के साथ मारपीट या अभद्र व्यवहार की घटना गंभीर चिंता का विषय है। परिषद ने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा, सम्मान और गरिमा सुनिश्चित करना विद्यालय प्रबंधन एवं संबंधित शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी है।

जिला शिक्षा अधिकारी से की चर्चा : मामले को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने जिला शिक्षा अधिकारी से चर्चा कर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने और तथ्यों के आधार पर जिम्मेदार व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग रखी। परिषद के मुताबिक, अधिकारियों द्वारा मामले की जांच के लिए एक टीम गठित की गई है। साथ ही आगामी तीन से चार दिनों के भीतर आवश्यक कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया गया है।

कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी : विद्यार्थी परिषद ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समयावधि में उचित कार्रवाई नहीं होने पर विद्यार्थियों के हितों की रक्षा के लिए आगे की रणनीति तय की जाएगी। परिषद ने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाई जाएगी।

ABVP ने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक तथ्यों के आधार पर जिम्मेदारी तय की जाए और नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!