टॉप न्यूज़दुनियादेशधर्ममध्य प्रदेशराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

BIG UPDATE-: पिपलियामंडी को सड़क की बड़ी सौगात: डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने किया 3.06 करोड़ की लागत से बनने वाले मार्ग का भूमि पूजन!!

टीलाखेड़ा श्मशान घाट से सांवरिया जी मंदिर तक बनेगा 2.50 किलोमीटर लंबा पहुंच मार्ग, श्रद्धालुओं और किसानों को मिलेगी आवागमन में सुविधा!!

पिपलियामंडी। क्षेत्र में आवागमन की सुविधा को बेहतर बनाने की दिशा में शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 को महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं मल्हारगढ़ विधायक जगदीश देवड़ा ने टीलाखेड़ा श्मशान घाट से बरखेड़ापंथ गौशाला स्थित श्री सांवरिया जी मंदिर तक बनने वाले सड़क पहुंच मार्ग का विधि-विधान से भूमि पूजन किया। लोक निर्माण विभाग संभाग मंदसौर के अंतर्गत स्वीकृत इस सड़क की लंबाई 2.50 किलोमीटर है, जिसके निर्माण पर 306.41 लाख रुपये यानी करीब 3 करोड़ 6 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। सड़क निर्माण से पिपलियामंडी नगरवासियों और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। विशेष रूप से श्री सांवरिया जी मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के साथ ही क्षेत्र के सैकड़ों किसानों को अपने खेतों तक आने-जाने में राहत मिलने की उम्मीद है।

 

मंदिर में दर्शन के बाद किया भूमि पूजन -: कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने सबसे पहले श्री सांवरिया जी मंदिर पहुंचकर भगवान के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। इसके बाद उन्होंने प्रस्तावित सड़क निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया। सभा को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क निर्माण पूरा होने के बाद टीलाखेड़ा क्षेत्र के ग्रामीणों और मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा मिलेगी। उन्होंने केंद्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश की मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली सरकार की ओर से गांव, गरीब और किसानों के विकास के लिए किए जा रहे कार्यों का भी उल्लेख किया।

जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों की रही मौजूदगी -: भूमि पूजन कार्यक्रम में लोकसभा सांसद सुधीर गुप्ता, भाजपा जिला अध्यक्ष पंडित राजेश दीक्षित, जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा विजय पाटीदार, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष मानसिंह माछोपुरीया, जिला महामंत्री शिवराज सिंह राणा एवं विजय सुराणा, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष योगेंद्र सिंह चुंडावत (राजा बन्ना), जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कन्हैयालाल पाटीदार, पिपलियामंडी मंडल अध्यक्ष राकेश पाटीदार, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सामंत सिंह शक्तावत, नगर परिषद अध्यक्ष इंदिरा सुनील देवरिया, पिछड़ा मोर्चा जिला महामंत्री राजेंद्र सिंह राणा, वरिष्ठ पार्षद रूपचंद होतवानी, पूर्व मंडल अध्यक्ष जितेंद्र जाट, पूर्व जिला पंचायत सदस्य तेजपाल सिंह शक्तावत, जिला पंचायत सदस्य संगीता राधेश्याम चौहान, किसान मोर्चा जिला मंत्री वासुदेव गुर्जर एवं फूलसिंह चौहान सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसके अलावा धुंधड़का मंडल अध्यक्ष राजेश धाकड़, बूढ़ा मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा, मल्हारगढ़ मंडल अध्यक्ष आशीष विजयवर्गीय, मंडल महामंत्री माया जगदीश मालवीय, पार्षद एवं सभापति संगीता संजय धनोतिया, रघुनाथ सिंह काचरिया, पूर्व मंडी अध्यक्ष सुरेश रुपरा और बरखेड़ापंथ सरपंच अभिमन्यु कारपेंटर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन मौजूद रहे।

ग्रामीणों और श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा -: सड़क निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद श्री सांवरिया जी मंदिर तक पहुंचना अधिक सुविधाजनक होगा। साथ ही टीलाखेड़ा एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों और किसानों को बेहतर आवागमन का मार्ग मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!