BIG UPDATE – पिपलिया मंडी स्वास्थ्य केंद्र को मिले 6 नए डॉक्टर, जनप्रतिनिधियों ने किया सम्मान..!!
उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा की पहल से हुई डॉक्टरों की नियुक्ति, नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने की उम्मीद..!

पिपलिया मंडी। नगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर नव नियुक्त छह डॉक्टरों के स्वागत एवं सम्मान का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर नगर के जनप्रतिनिधियों ने डॉक्टरों का सम्मान कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। डॉक्टरों की नियुक्ति से नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। मध्य प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा की पहल से पिपलिया मंडी स्वास्थ्य केंद्र पर छह डॉक्टरों की नियुक्ति की गई है। चिकित्सकों की उपलब्धता क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर नगर के साथ ही आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में नए डॉक्टरों की नियुक्ति से मरीजों को समय पर चिकित्सा परामर्श और बेहतर उपचार उपलब्ध कराने में मदद मिलने की उम्मीद है।
स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने पर जोर -: सम्मान समारोह के दौरान जनप्रतिनिधियों ने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण में चिकित्सकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। डॉक्टर अपने ज्ञान, अनुभव और सेवाभाव से मरीजों को उपचार उपलब्ध कराने के साथ ही समाज के स्वास्थ्य की रक्षा में अहम योगदान देते हैं। नव नियुक्त डॉक्टरों से अपेक्षा जताई गई कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ मरीजों की सेवा करेंगे तथा क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
जनप्रतिनिधियों ने किया डॉक्टरों का सम्मान-: कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती इंदिरा देवरिया, अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील देवरिया, उपाध्यक्ष भारत सिंह सोनगरा, सांसद राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि सुनील गर्ग, वरिष्ठ पार्षद रूपचंद होतवानी, वरिष्ठ पार्षद हेमंत पाटीदार, जिला भाजपा कार्यकारणी सदस्य मनोहर काबरा, गोवर्धननाथ योगी, संजय धनोतिया, नरेश जजवानी, कमल तिवारी, पूर्व नगर महामंत्री राजेश पटवा एवं डॉ दिलीप शर्मा सहित पार्षद, अधिकारी और अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने डॉक्टरों का स्वागत एवं सम्मान कर उनके सेवा कार्यों के प्रति सम्मान व्यक्त किया। साथ ही क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाने तथा आमजन को सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।









