क्राइमटॉप न्यूज़दुनियादेशधर्ममध्य प्रदेशराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

NEWS-: पिपलिया मंडी में 3100 कन्याओं का होगा पूजन, कन्या भोज का आयोजन 15 अक्टूबर को.!

नवरात्रि पर मां बगलामुखी भक्त मंडल की पहल, सुबह 10 बजे से होगा धार्मिक कार्यक्रम.!

पिपलिया मंडी। नवरात्रि के पावन अवसर पर पिपलिया मंडी में मां बगलामुखी भक्त मंडल द्वारा 3100 कन्याओं के पूजन एवं कन्या भोज का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026 को सुबह 10 बजे से महावीर गंज गरबा प्रांगण, पुराना गाड़ी अड्डा, पिपलिया मंडी में आयोजित होगा। मां बगलामुखी भक्त मंडल के ललित कसेरा ने आयोजन की जानकारी देते हुए बताया कि नवरात्रि के उपलक्ष्य में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में 3100 कन्याओं का पूजन कर उन्हें कन्या भोज कराया जाएगा। हिंदू धर्म में कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर उनके पूजन की परंपरा है। इसी धार्मिक आस्था एवं परंपरा के निर्वहन के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। वहीं, दीपक मोदी ने श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर कन्या पूजन एवं कन्या भोज में सहभागिता करने और धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की है।मां बगलामुखी भक्त मंडल ने नगरवासियों एवं समस्त श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर धार्मिक आयोजन में सहभागिता करने का आग्रह किया है।

कार्यक्रम का विवरण

  • दिनांक: 15 अक्टूबर 2026, गुरुवार
  • समय: सुबह 10 बजे से
  • स्थान: महावीर गंज गरबा प्रांगण, पुराना गाड़ी अड्डा, पिपलिया मंडी
  • आयोजक: मां बगलामुखी भक्त मंडल

MP NEWS AGENCY | मध्य प्रदेश की खबरें, सबसे पहले।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!