Welcome to MP NEWS AGENCY   Click to listen highlighted text! Welcome to MP NEWS AGENCY
क्राइमटॉप न्यूज़दुनियापुलिसमध्य प्रदेशलोकल न्यूज़

BIG NEWS :- शामगढ़ : 40 क्विंटल अवैध खैर की लकड़ी के साथ तस्कर गिरफ्तार..!

नाकाबंदी के दौरान आरोपी गिरफ्तार, वन विभाग गरोठ को सौंपा गया मामला.।

मंदसौर। शामगढ़ पुलिस ने अवैध खैर की लकड़ी की तस्करी करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और करीब 40 क्विंटल लकड़ी जब्त की है। जानकारी के अनुसार, 31 मार्च 2026 को थाना शामगढ़ के प्रभारी उपनिरीक्षक रविन्द्र प्रताप डांगी को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी। इस सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए उज्जैन-गरोठ 4-लेन मार्ग पर नाकाबंदी की गई। पुलिस टीम ने एक बोलेरो पिकअप (नंबर MP 12 GA 2146) को रोका, जिसकी तलाशी लेने पर उसमें भारी मात्रा में अवैध खैर की लकड़ी लदी पाई गई।पुलिस ने मौके से आरोपी अरबाज उर्फ अब्बू (21 वर्ष), पिता शब्बीर पठान, निवासी अर्जुन नगर कॉलोनी, आगर (आगर-मालवा) को हिरासत में लिया है। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर आरोपी लकड़ी के परिवहन से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज या परमिट पेश नहीं कर सका। उल्लेखनीय यह भी कि आरोपी अरबाज एक शातिर अपराधी है, जिस पर पूर्व में भी कई गंभीर मामले दर्ज हैं जिसमे झालावाड़ (राजस्थान): गोवंश अधिनियम के तहत मामला दर्ज हैं, आगर मालवा में चोरी (धारा 379) और विद्युत अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज हैं। मारपीट और गाली-गलौज (धारा 294, 323) के मामले भी दर्ज पाए गए हैं।प्रारंभिक पुलिस कार्रवाई पूर्ण करने के पश्चात, जब्त की गई 40 क्विंटल खैर की लकड़ी, वाहन और आरोपी को आगामी वैधानिक कार्रवाई हेतु वन विभाग वृत्त गरोठ के सुपुर्द कर दिया गया है। कार्रवाई में शामगढ़ थाना प्रभारी रविन्द्र प्रताप डांगी, आरक्षक विशाल सिंह, आरक्षक चालक सुल्तान मोहम्मद एवं उनकी पूरी टीम का विशेष योगदान रहा। वरिष्ठ अधिकारियों ने टीम के इस कार्य की सराहना की है। फिलहाल कपिल सौराष्ट्रीय थाना प्रभारी घर में वैवाहिक आयोजन के चलते छुट्टी पर हैं और थाना प्रभार एसआई रविंद्र डांगी के पास है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!