Welcome to MP NEWS AGENCY   Click to listen highlighted text! Welcome to MP NEWS AGENCY
क्राइमटॉप न्यूज़पुलिसमध्य प्रदेशलोकल न्यूज़

BREAKING NEWS :- मंदसौर पुलिस का बड़ा खुलासा: 5 राज्यों में 17 नकबजनी करने वाली बागरिया गैंग का पर्दाफाश, 20 लाख के जेवर बरामद

मंदसौर पुलिस ने 5 राज्यों में 17 चोरी की वारदातों का किया खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार; 20 लाख के जेवर बरामद

मंदसौर। जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मंदसौर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय बागरिया गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस के अनुसार गैंग के सदस्यों ने पांच राज्यों में अलग-अलग स्थानों पर 17 नकबजनी की वारदातों को अंजाम दिया था। पुलिस ने मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 20 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए हैं।

मकान का ताला तोड़कर की थी चोरी :- मामले की शुरुआत 18 जुलाई 2026 को मंदसौर कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटना से हुई। पुलिस को शिकायत मिली थी कि अज्ञात बदमाश मकान के गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे और अलमारियों में रखी करीब 20 हजार रुपये की नकदी सहित सोने-चांदी के पुराने इस्तेमाल किए गए आभूषण चोरी कर ले गए। इस मामले में थाना कोतवाली मंदसौर में अपराध क्रमांक 465/2026, धारा 305(a), 331(4) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पूछताछ में सामने आया गैंग का नेटवर्क :- जांच के दौरान पुलिस ने बागरिया गैंग से जुड़े आरोपियों को पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों द्वारा अलग-अलग स्थानों पर 17 चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने मध्यप्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया। आरोपियों द्वारा इंदौर, रतलाम, आगरा, राजसमंद, नाथद्वारा, उदयपुर, मालेगांव, धुलिया, दिल्ली और गुरुग्राम सहित विभिन्न स्थानों पर वारदातें करना बताया गया है। संबंधित थानों में आरोपियों के विरुद्ध अलग-अलग अपराध दर्ज पाए गए हैं।

20 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर बरामद :- पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 20 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए हैं। इसके साथ ही चोरी की वारदातों में इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरण भी जब्त किए गए।

जब्त सामग्री में शामिल हैं – 02 टॉमी – 01 इलेक्ट्रॉनिक कटर – 02 ग्लव्स – 01 प्लास्टिक प्लास

छह आरोपी गिरफ्तार पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार बताई गई है

1. शिवराम उर्फ हनुमान पिता लादुराम बागरिया, निवासी ग्राम देवरिया कला, जिला अजमेर। 2. सावंरा पिता रमेश बागरिया, निवासी चपानेरी, जिला अजमेर 3. सूरज पिता रमेश बागरिया, निवासी चपानेरी, जिला अजमेर 4. मदनबौदिया उर्फ सावंरा, निवासी ग्राम कुसायता 5. उमराव पिता लादुराम लोहार, निवासी कोटिया, जिला भीलवाड़ा, हाल मुकाम विजयनगर, ब्यावर 6. कालुराम पिता रतनलाल बागरिया, निवासी चपानेरी, जिला अजमेर।

पुलिस टीम की रही महत्वपूर्ण भूमिका :- यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मंदसौर विनोद कुमार मीणा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टी.एस. बघेल, सीएसपी मंदसौर जितेंद्र भास्कर एवं एसडीओपी ग्रामीण मंदसौर कीर्ति बघेल के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई में थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह राठौर, थाना नाहरगढ़ प्रभारी निरीक्षक वरुण तिवारी, उनि शैलेंद्र सिंह कनेरा, उनि संदीप मौर्य सहित पुलिस एवं साइबर सेल की टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। पुलिस टीम के अनुसार अंतर्राज्यीय गैंग से पूछताछ जारी है तथा अन्य चोरी की वारदातों और आरोपियों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!