BREAKING NEWS :- थाना प्रभारी कपिल सौराष्ट्रीय की बड़ी कार्रवाई: 41 लीटर अवैध शराब सहित डिजायर कार जब्त, आरोपी गिरफ्तार!
शामगढ़ पुलिस की घेराबंदी में पकड़ाया आरोपी, 7 लाख की कार और 23 हजार की शराब बरामद!
मंदसौर। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देशन में मंदसौर पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में थाना शामगढ़ पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए 41.28 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब और एक कार जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता कुरील (गरोठ) एवं एसडीओपी सीतामऊ दिनेश प्रजापति के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शामगढ़ उप निरीक्षक कपिल सौराष्ट्रीय के नेतृत्व में टीम ने यह सफलता हासिल की। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति सफेद रंग की मारुति सुजुकी डिजायर कार (क्रमांक MP 14 ZM 7090) में अवैध शराब की पेटियां लेकर छायन-टकरावद रोड से गुजरने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने रिलेक्स प्वाइंट ढाबे के पास घेराबंदी कर वाहन को रोका।तलाशी के दौरान कार में किंगफिशर बीयर की 2 पेटियां और रॉयल स्टैग व्हिस्की की 2 पेटियां बरामद हुईं। कुल 41.28 लीटर अवैध शराब जिसकी कीमत लगभग 23,760 रुपये आंकी गई, जब्त की गई। साथ ही करीब 7 लाख रुपये कीमत की कार भी जब्त की गई पुलिस ने मौके से आरोपी बबलुसिंह पिता रणजीतसिंह सौंधिया (29 वर्ष), निवासी ग्राम छायन, जिला मंदसौर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
सराहनीय योगदान :- इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कपिल सौराष्ट्रीय, उप निरीक्षक रविन्द्र प्रताप डांगी, प्रधान आरक्षक प्रदीप पानेरी, आरक्षक प्रेम रावत सहित पूरी पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।




