मंदसौर भाजपा जिला कार्यसमिति में मनोहर काबरा की नियुक्ति, क्षेत्र में उत्साह का माहौल!
लंबे संगठनात्मक अनुभव और सक्रियता का मिला प्रतिफल, कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी
मंदसौर। भारतीय जनता पार्टी संगठन में सक्रिय और जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले नेता मनोहर काबरा को भाजपा की मंदसौर जिला कार्यसमिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति के बाद पिपलियामंडी सहित पूरे क्षेत्र में उत्साह और खुशी का माहौल देखा जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों और सामाजिक संगठनों द्वारा उन्हें लगातार बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी जा रही हैं।मनोहर काबरा लंबे समय से पार्टी संगठन से जुड़े हुए हैं और विभिन्न दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते रहे हैं। वे पार्षद प्रतिनिधि के रूप में जनसमस्याओं के समाधान में सक्रिय रहे हैं, वहीं मंडल मीडिया प्रभारी के रूप में संगठन की नीतियों और गतिविधियों को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने का कार्य भी कर चुके हैं। इसके अलावा भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला कार्यसमिति सदस्य के रूप में उन्होंने युवाओं को संगठन से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सामाजिक क्षेत्र में भी काबरा का विशेष योगदान रहा है। वे माहेश्वरी समाज के पूर्व सचिव रह चुके हैं तथा विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाते रहे हैं। महाविद्यालय में जनभागीदारी सदस्य के रूप में शिक्षा क्षेत्र में भी उन्होंने अपनी जिम्मेदारी निभाई है। नगरीय निकाय चुनाव के दौरान सह-प्रभारी के रूप में उनकी रणनीतिक भूमिका भी सराहनीय रही है। राजनीतिक दृष्टि से भी मनोहर काबरा लगातार सक्रिय रहे हैं। लोकसभा और विधानसभा चुनावों में उन्होंने संगठन के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली और कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाते हुए पार्टी को मजबूती प्रदान की। उनकी संगठनात्मक क्षमता, व्यवहार कुशलता और कार्यशैली को देखते हुए पार्टी नेतृत्व द्वारा उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
क्षेत्र में खुशी का माहौल :- उनकी नियुक्ति के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। पिपलियामंडी और आसपास के क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं द्वारा मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की जा रही है। कई वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने मनोहर काबरा को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
संगठन को मिलेगा मजबूती :- राजनीतिक जानकारों का मानना है कि मनोहर काबरा जैसे अनुभवी और सक्रिय कार्यकर्ता को जिला कार्यसमिति में शामिल किए जाने से संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूती मिलेगी। उनकी सक्रियता और अनुभव का लाभ पार्टी को आगामी चुनावों और संगठनात्मक गतिविधियों में निश्चित रूप से मिलेगा।







