क्राइमटॉप न्यूज़दुनियादेशपुलिसमध्य प्रदेशराज्यलोकल न्यूज़

Breaking News :- गरोठ में ट्रैक्टर-ट्रॉली से 221 किलो डोडाचूरा जब्त, विधि-विरुद्ध बालक अभिरक्षा में ..!

गोपालपुरा तालाब की पाल पर नाकाबंदी के दौरान कार्रवाई, करीब 12.42 लाख रुपए का माल जब्त; ट्रैक्टर चालक मौके से फरार..!

मंदसौर [दिनाक 29/09/2026] गरोठ मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गरोठ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना नंबर के पावरट्रैक ट्रैक्टर-ट्रॉली से 221 किलो डोडाचूरा बरामद किया है। पुलिस ने मामले में एक विधि-विरुद्ध बालक को अभिरक्षा में लिया, जबकि ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। 9 कट्टों में मिला 221 किलो डोडाचूरापुलिस के अनुसार 29 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली के जरिए डोडाचूरा मोलाखेड़ी से बर्डिया अमरा की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम गोपालपुरा तालाब की पाल पर नाकाबंदी की।नाकाबंदी के दौरान बिना नंबर के पावरट्रैक ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में काले रंग के 9 प्लास्टिक कट्टों में 221 किलो डोडाचूरा बरामद हुआ। जब्त डोडाचूरा की अनुमानित कीमत करीब 4 लाख 42 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस ने मौके से दो मोबाइल फोन और करीब 8 लाख रुपए कीमत का ट्रैक्टर-ट्रॉली भी जब्त किया है। जब्त माल की कुल अनुमानित कीमत करीब 12 लाख 42 हजार रुपए है।

ट्रैक्टर चालक मौके से फरार :-पुलिस के मुताबिक ट्रैक्टर चालक गोविंद पिता विष्णु निवासी नारिया बुजुर्ग पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने विधि-विरुद्ध बालक को अभिरक्षा में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।गरोठ थाने में आरोपियों के खिलाफ धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस फरार चालक की तलाश के साथ ही डोडाचूरा के स्रोत और इसके संभावित गंतव्य को लेकर जांच कर रही है।

पुलिस टीम की रही महत्वपूर्ण भूमिका :- कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मंदसौर विनोद कुमार मीणा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामसनेही मिश्रा एवं एसडीओपी गरोठ विजय कुमार यादव के मार्गदर्शन में की गई। गरोठ थाना प्रभारी उप निरीक्षक बलवीरसिंह यादव के निर्देशन में सहायक उप निरीक्षक जसराज सिंह चंदेल एवं पुलिस टीम की कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!