क्राइमटॉप न्यूज़दुनियादेशपुलिसमध्य प्रदेशराज्यलोकल न्यूज़

BREAKING NEWS :- मल्हारगढ़ में एमडी ड्रग्स और डोडाचूरा के साथ तीन गिरफ्तार, एक आरोपी की तलाश जारी

526 ग्राम एमडी ड्रग्स और 5.640 किलो डोडाचूरा जब्त, 50 हजार रुपये की बाइक भी पुलिस ने की जब्त..!

मल्हारगढ़ | 19 सितंबर 2026। मंदसौर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मल्हारगढ़ में कार्रवाई करते हुए एमडी ड्रग्स और डोडाचूरा के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और उनकी निशानदेही पर कुल 526 ग्राम एमडी ड्रग्स एवं 5 किलो 640 ग्राम डोडाचूरा जब्त किया है। जब्त मादक पदार्थों की कीमत करीब 5.10 लाख रुपये बताई गई है। इसके अलावा करीब 50 हजार रुपये कीमत की बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल भी जब्त की गई।

कृषि मंडी के सामने पुलिस की कार्रवाई :-पुलिस के अनुसार, 19 सितंबर को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर महू-नीमच हाईवे रोड स्थित कृषि मंडी के सामने कार्रवाई की गई। इस दौरान प्लेटिना मोटरसाइकिल से जा रहे लक्की पिता सुरेश हाड़ा (19), निवासी कालाखेड़ा थाना गरोठ तथा राधेश्याम उर्फ कमलेश पिता भैरूलाल हाड़ा (33), निवासी कालाखेड़ा थाना गरोठ को पुलिस ने पकड़ा। तलाशी के दौरान पुलिस को आरोपियों के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ मिला। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की गई।

पूछताछ के आधार पर तीसरा आरोपी गिरफ्तार :- पुलिस पूछताछ में सामने आई जानकारी के आधार पर मादक पदार्थ खरीदने वाले शेराराम पिता कानाराम देवासी (24), निवासी पंचवा खुर्द, जिला पाली राजस्थान, हाल निवासी पुणे (महाराष्ट्र) को भी गिरफ्तार किया गया।वहीं मामले में अकरम निवासी भैसोदामंडी की तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज :- मामले में थाना मल्हारगढ़ में अपराध क्रमांक 175/2026 के तहत धारा 8/15, 22, 29 एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपियों से मादक पदार्थ के स्रोत, सप्लाई चैन और तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

पुलिस टीम की भूमिका :- कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मंदसौर विनोद कुमार मीणा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेर सिंह बघेल एवं एसडीओपी मल्हारगढ़ पिन्टू कुमार बघेल के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी मल्हारगढ़ निरीक्षक अनिल रघुवंशी के नेतृत्व में की गई।

MP News Agency | मंदसौर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!