Welcome to MP NEWS AGENCY   Click to listen highlighted text! Welcome to MP NEWS AGENCY
टॉप न्यूज़मध्य प्रदेशलोकल न्यूज़

पिपलिया मंडी में रविवार 18 जनवरी को लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

लायंस क्लब श्री शक्ति एवं डॉ. तरुण गुप्ता के संयुक्त तत्वावधान में सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में होगा आयोजन

पिपलिया मंडी। क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में अग्रणी संस्था लायंस क्लब श्री शक्ति एवं डॉ. तरुण गुप्ता (फिजियोथैरेपिस्ट), पिपलिया मंडी के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में 18 जनवरी 2026 रविवार को  एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा।इस शिविर में विभिन्न रोगों से संबंधित विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क परामर्श, प्राथमिक जांच एवं आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। शिविर का उद्देश्य आमजन को समय रहते स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना एवं गंभीर बीमारियों की प्रारंभिक पहचान करना है।

अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सक देंगे सेवाएं !

शिविर में डॉ. शुभम चेलावत (हृदय रोग विशेषज्ञ), डॉ. आकांक्षा त्यागी (स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ), डॉ. अजय व्यास (जनरल सर्जन एवं गैस्ट्रोलॉजिस्ट), डॉ. अशोक भट्ट (हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ), डॉ. सुशील देवड़ा (जनरल फिजिशियन), डॉ. वीणा व्यास (दंत रोग विशेषज्ञ), डॉ. चारू गोयल (आहार विशेषज्ञ एवं डाइटिशियन) एवं डॉ. तरुण गुप्ता (फिजियोथैरेपिस्ट) अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे।शिविर में हृदय रोग, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, महिलाओं से संबंधित रोग, हड्डी-जोड़ दर्द, दंत रोग, पोषण संबंधी समस्याएं एवं फिजियोथैरेपी से जुड़ी समस्याओं की जांच व परामर्श की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

जांचों पर विशेष छूट की व्यवस्था !

शिविर में आने वाले रोगियों को संगतानी लैब, पिपलिया मंडी द्वारा सभी प्रकार की पैथोलॉजी जांचों पर 60 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी। इसके साथ ही ईसीजी (हृदय जांच) भी आमजन के लिए रियायती दरों पर की जाएगी।

अधिक से अधिक लोगों से लाभ लेने की अपील!

आयोजकों ने क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि वे इस निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इसका लाभ उठाएं तथा अपने स्वास्थ्य की जांच समय पर कराएं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!