Welcome to MP NEWS AGENCY   Click to listen highlighted text! Welcome to MP NEWS AGENCY
क्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियादेशधर्मपुलिसमध्य प्रदेशराज्यलोकल न्यूज़

पिपलिया मंडी डायल 112 की तत्परता से भटकी महिला सकुशल परिजनों तक पहुंची

पिपलिया मंडी पुलिस की सूझबूझ, ग्रामीणों की सूचना से मिला महिला को सुरक्षित सहारा

पिपलिया मंडी क्षेत्र में डायल 112 टीम की सक्रियता से एक भटकी हुई महिला को सुरक्षित उसके परिजनों तक पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार प्रतापगढ़ निवासी रामकन्या बाई बिना किसी को बताए घर से निकल गई थीं और खातित्याखेड़ी गांव पहुंच गईं।गांव के ग्रामीणों ने महिला से पूछताछ की, लेकिन संतोषजनक जानकारी नहीं मिलने पर उन्होंने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 112 में तैनात आरक्षक शौकीन सांवलिया एवं पायलट दीपक गुर्जर मौके पर पहुंचे और महिला से पूछताछ कर उसकी पहचान सुनिश्चित की।जांच के दौरान महिला की पहचान रामकन्या बाई निवासी प्रतापगढ़ के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखात कार्रवाई के बाद महिला को सुरक्षित रूप से उनके पोते के सुपुर्द कर दिया।

महिला के परिजनों ने पिपलिया मंडी पुलिस की तत्परता और मानवीय पहल की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।यह घटना दर्शाती है कि डायल 112 सेवा आपात स्थिति में लोगों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!