पिपलिया मंडी में भादवी बीज पर बाबा रामदेव मंदिर को मिलेगा भव्य स्वरूप, वार्ड 14 में हुआ भूमि पूजन!
पार्षद-सभापति ललित कसेरा सहित जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और मंदिर समिति के सदस्य रहे मौजूद!

पिपलिया मंडी। भादवी बीज के अवसर पर पिपलिया मंडी के वार्ड क्रमांक 14 स्थित अंबेडकर कॉलोनी में बाबा रामदेव जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बाबा रामदेव मंदिर को भव्य स्वरूप प्रदान करने के उद्देश्य से मंदिर निर्माण एवं विकास कार्य के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में वार्ड पार्षद एवं सभापति ललित कसेरा, समाजसेवी नरेश जजवानी गोई, अजय राठौर, सचिन राठौर, गोपाल राठौर, सुमित राठौर एवं बबलू राठौर सहित मंदिर समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

विधि-विधान से हुआ पूजन-अर्चन :- भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान शुभ मुहूर्त में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठान किया गया। मंदिर के निर्माण एवं विकास कार्य की शुरुआत को लेकर क्षेत्रवासियों में उत्साह देखने को मिला।

श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है मंदिर बाबा रामदेव मंदिर अंबेडकर कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्र के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है। मंदिर को भव्य एवं आकर्षक स्वरूप प्रदान करने की पहल से स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है। आगामी समय में मंदिर परिसर में आवश्यक निर्माण एवं विकास कार्य किए जाने की बात मंदिर समिति से जुड़े सदस्यों द्वारा कही गई।




