Uncategorizedक्राइमटॉप न्यूज़दुनियादेशपुलिसमध्य प्रदेशराज्यलोकल न्यूज़

BREAKING NEWS :- नारायणगढ़ में 60.8 किलो डोडाचूरा जब्त, स्कॉर्पियो-पिकअप समेत 18.31 लाख का माल बरामद..!

एक आरोपी गिरफ्तार, विधि-विरुद्ध बालक अभिरक्षा में; स्कॉर्पियो चालक झाड़ियों की आड़ लेकर फरार..!

मंदसौर (दिनांक 28/09/2029) । नारायणगढ़ पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 60.8 किलोग्राम डोडाचूरा जब्त किया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ एक विधि-विरुद्ध बालक को अभिरक्षा में लिया है। वहीं स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार हो गया। कार्रवाई में डोडाचूरा, स्कॉर्पियो, पिकअप वाहन और दो मोबाइल सहित करीब 18 लाख 31 हजार 600 रुपए का माल जब्त किया गया।पुलिस के अनुसार 28 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर सहायक उपनिरीक्षक नविंद्र खनगवाल ने बरुजना-नारायणगढ़ मार्ग स्थित विद्युत ग्रिड के पास कार्रवाई की। यहां दिलखुश पिता रामसिंह रावत (23), निवासी प्रतापपुरा, थाना भीनाय, जिला अजमेर के कब्जे वाली स्कॉर्पियो क्रमांक RJ 14 UJ 9188 की तलाशी ली गई। वाहन से 60.8 किलोग्राम डोडाचूरा, जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाख 21 हजार 600 रुपए बताई गई है, बरामद किया गया।पुलिस ने स्कॉर्पियो की पायलेटिंग कर रहे पिकअप वाहन क्रमांक RJ 36 GB 1582 को भी रोका। पिकअप चालक रामगढ़, थाना मसूदा, जिला अजमेर निवासी विधि-विरुद्ध बालक को पुलिस ने अभिरक्षा में लिया। वहीं स्कॉर्पियो चालक मोहनसिंह पिता लादुसिंह रावत, निवासी रामगढ़, थाना मसूदा, जिला अजमेर झाड़ियों की आड़ लेकर मौके से फरार हो गया।कार्रवाई में पुलिस ने 10 लाख रुपए कीमत की स्कॉर्पियो, 8 लाख रुपए कीमत का पिकअप वाहन तथा ओप्पो और रियलमी कंपनी के दो एंड्रॉयड मोबाइल जब्त किए। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत 18 लाख 31 हजार 600 रुपए बताई गई है।मामले में नारायणगढ़ थाने पर अपराध क्रमांक 295/2026, धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी से डोडाचूरा के स्रोत तथा इससे जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। फरार आरोपी की तलाश जारी है।कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मंदसौर विनोद कुमार मीणा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेरसिंह बघेल एवं एसडीओपी मल्हारगढ़ पीएस बघेल के मार्गदर्शन तथा नारायणगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र कुमार पंवार के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!