Welcome to MP NEWS AGENCY   Click to listen highlighted text! Welcome to MP NEWS AGENCY
क्राइमटॉप न्यूज़दुनियादेशपुलिसमध्य प्रदेशलोकल न्यूज़

सीतामऊ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 7 क्विंटल 22 किलो डोडाचूरा जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार

NDPS एक्ट में केस दर्ज, बोलेरो पिकअप और ट्रैक्टर सहित लाखों का माल जब्त!

जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीतामऊ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 7 क्विंटल 22 किलोग्राम डोडाचूरा जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो आरोपी मौके से फरार हो गए।पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ हेमलता कुरील के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी सीतामऊ दिनेश प्रजापति के नेतृत्व में थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश प्रजापति द्वारा टीम गठित कर मुखबिर सूचना पर कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने ग्राम मानपुरा आम रोड स्थित विश्वकर्मा कृषि यंत्र दुकान के सामने बिना नंबर की बोलेरो पिकअप को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन में रखे 37 प्लास्टिक के कट्टों से 7 क्विंटल 22 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद किया गया, जिसकी कीमत करीब 10 लाख 83 हजार रुपये बताई जा रही है।

ये आरोपी हुए गिरफ्तार :- 1.राहुल पिता लक्ष्मीनारायण कुमावत (25 वर्ष), निवासी हतुनिया 2.राहुल पिता दिनदयाल पाटीदार (32 वर्ष), निवासी झावल

 दो आरोपी फरार :- 1.सत्यनारायण पाटीदार, निवासी कुंचड़ोद,2.कन्हैयालाल पाटीदार, निवासी हतुनिया.

लाखों का माल जब्त :- कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अवैध डोडाचूरा के साथ-साथ बोलेरो पिकअप वाहन, एक जॉन डियर ट्रैक्टर और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत लाखों रुपये आंकी गई है।

टीम का सराहनीय योगदान :- इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश प्रजापति सहित सीतामऊ पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!