Welcome to MP NEWS AGENCY   Click to listen highlighted text! Welcome to MP NEWS AGENCY
टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश
Trending

शामगढ़ थाना प्रभारी कपिल सौराष्ट्रीय के नेतृत्व में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

वेन्यू कार से 322 बल्क लीटर अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार


मंदसौर, 13 जनवरी।(शामगढ़) :- अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शामगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 322 बल्क लीटर अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है। शराब हुंडई वेन्यू कार से बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही हैपुलिस अधीक्षक मंदसौर विनोद कुमार मीणा के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (गरोठ) हेमलता कुरील एवं एसडीओपी सीतामऊ दिनेश प्रजापति के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शामगढ़ उप निरीक्षक कपिल सौराष्ट्रीय के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी दिनांक 12 जनवरी को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कुंडला बुजुर्ग से भुण्डिया जाने वाले कच्चे रास्ते पर घेराबंदी कर सफेद रंग की वेन्यू कार क्रमांक MP 13 ZK 6809 को रोका गया। वाहन चालक कमल सिंह पिता रामसिंह सौधिया राजपूत (22) निवासी ग्राम सेमलीरूपा, थाना गरोठ को मौके पर पकड़ा गया।कार से मिली 22 पेटी शराबतलाशी के दौरान कार से अंग्रेजी शराब व बीयर की कुल 22 पेटियां बरामद हुईं, जिनकी कुल मात्रा 322 बल्क लीटर और कीमत ₹1,07,856 आंकी गई है। आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर शराब व वाहन जब्त किए गए।पूछताछ में दूसरा नाम सामने आया पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उक्त शराब संग्राम सिंह पिता सौदान सिंह सौधिया राजपूत, निवासी ग्राम छायन, थाना शामगढ़ द्वारा उपलब्ध कराई गई थी। जांच में यह भी सामने आया कि जप्त की गई वेन्यू कार संग्राम सिंह के नाम पर पंजीकृत है। फरार आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। जप्त मशरूका पावर 1000 बीयर – 16 पेटियांबॉम्बे स्पेशल व्हिस्की – 03 पेटियांओल्ड मोंक रम – 01 पेटीमैकडॉवेल्स नं. 01 सेलिब्रेशन रम – 02 पेटियांकुल मात्रा: 322 बल्क लीटरकुल कीमत: ₹1,07,856वाहन: हुंडई वेन्यू कार (MP 13 ZK 6809)अनुमानित कीमत: ₹10 लाखइनका रहा विशेष योगदान थाना प्रभारी कपिल सौराष्ट्रीय, उप निरीक्षक रविन्द्र प्रताप डांगी, प्रधान आरक्षक धनपाल जाट, घनश्याम भैसानिया, देवेंद्र सिंह, आरक्षक विशाल चौहान, श्रीकृष्ण सिकरवार, कौशलेन्द्र सिंह, विकास राठौर, विशाल सिंह चन्द्रावत व पुलिस टीम।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!