Welcome to MP NEWS AGENCY   Click to listen highlighted text! Welcome to MP NEWS AGENCY
क्राइमपुलिसमध्य प्रदेश

गरोठ में बुजुर्ग महिला से लूट का खुलासा

चंद घंटों में दो आरोपी गिरफ्तार, 1.70 लाख का माल बरामद

गरोठ (मंदसौर)। मंदसौर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देशन में गरोठ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बुजुर्ग महिला से हुई लूट की वारदात का सफल खुलासा किया है। गांव फूलखेड़ा में कुएं पर काम कर रही महिला से मारपीट कर सोने की बालियां लूटने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। घटना 17 जनवरी 2026 की है। ग्राम फूलखेड़ा निवासी 62 वर्षीय मोहनबाई पति रामप्रसाद मेघवाल अपने खेत पर स्थित कुएं पर कार्य कर रही थीं। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक वहां पहुंचे। एक युवक ने प्यास लगने का बहाना बनाकर महिला से पानी मांगा। महिला द्वारा पानी पिलाते ही आरोपियों ने अचानक हमला कर दिया।आरोपियों ने महिला को धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया और कान की सोने की बालियां लूट लीं। विरोध करने पर हाथ में   पहने कड़े से महिला के चेहरे और सिर पर हमला कर गंभीर मारपीट की। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी मोटरसाइकिल से फरार हो चुके थे। घटना की सूचना मिलते ही गरोठ पुलिस सक्रिय हुई।

पुलिस टीम ने मुखबिरों को सक्रिय किया, क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की जांच की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दो संदिग्धों को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने लूट की वारदात कबूल कर ली।

गिरफ्तार आरोपियों में -: श्यामनाथ पिता मन्नानाथ (35 वर्ष), निवासी ग्राम सेमली दीवान, थाना गरोठ
राजेंद्र उईके पिता कथकु उईके (44 वर्ष), निवासी धनोरा, जिला सिवनी
शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया शत-प्रतिशत माल जिसकी कीमत करीब 1.70 लाख रुपये तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर ली है।
पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं आमजन ने गरोठ पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!