Welcome to MP NEWS AGENCY   Click to listen highlighted text! Welcome to MP NEWS AGENCY
दुनियाधर्ममध्य प्रदेशलोकल न्यूज़

पिपलिया मंडी टीलाखेड़ा बालाजी मंदिर से निकली भव्य कलश व पोथीयात्रा, धर्मध्वजा स्थापना के साथ गौसेवा महोत्सव का शुभारंभ !

महामंडलेश्वर संदीपेंद्र गिरी महाराज ने गोशेड निर्माण हेतु दिए 51 हजार रुपये!

पिपलिया मंडी नगर एवं अंचल में धर्म, भक्ति और गौसेवा के पावन संकल्प के साथ आयोजित श्रीमद् भागवत धर्मध्वजा एवं गौसेवा महोत्सव का शुभारंभ रविवार को श्रद्धा, उत्साह और भक्तिभाव के वातावरण में हुआ। महोत्सव के प्रथम दिवस टीलाखेड़ा बालाजी मंदिर से भव्य कलश एवं पोथीयात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन, महिलाएं एवं युवा शामिल हुए।

कलश एवं पोथीयात्रा बैंड-बाजों, ढोल-धमाकों और मधुर भक्ति संगीत के साथ नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई खात्याखेड़ी मार्ग होकर बरखेड़ा पंथ स्थित श्री राधा कृष्ण गौशाला पहुंची। यात्रा के दौरान महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर भक्ति गीतों पर नृत्य किया, जिससे संपूर्ण नगर क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।

गौशाला परिसर में पहुंचने पर महामंडलेश्वर संदीपेंद्र गिरी महाराज (नलखेड़ा धाम) एवं भागवताचार्य देवेंद्र शास्त्री (धारीयाखेड़ी) के पावन सानिध्य में धर्मध्वजा की विधिवत स्थापना की गई। इसके पश्चात गौमाताओं के लिए प्रस्तावित नवीन शेड का भूमिपूजन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर महामंडलेश्वर संदीपेंद्र गिरी महाराज ने गौसेवा के प्रति अपनी आस्था प्रकट करते हुए गोशेड निर्माण हेतु 51 हजार रुपये की सहयोग राशि प्रदान करने की घोषणा की, जिस पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने तालियों से उनका अभिनंदन किया।
भागवत कथा के शुभारंभ अवसर पर भागवताचार्य देवेंद्र शास्त्री ने अपने प्रवचन में कहा कि गौशाला में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन अत्यंत पुण्यदायी एवं सौभाग्यशाली है, क्योंकि जहां गोमाता का वास होता है, वहीं स्वयं भगवान विराजमान होते हैं। उन्होंने गौसेवा को साक्षात भगवान की सेवा बताते हुए सभी से धर्म, सेवा और सदाचार के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

उल्लेखनीय है कि श्रीमद् भागवत धर्मध्वजा एवं गौसेवा महोत्सव 01 फरवरी से 07 फरवरी 2026 तक श्री राधा कृष्ण गौशाला, बरखेड़ा पंथ में आयोजित किया जा रहा है। महोत्सव के अंतर्गत प्रतिदिन श्रीमद् भागवत कथा, आरती सहित विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सेवा संबंधी कार्यक्रम आयोजित होंगे।

इस सात दिवसीय पावन आयोजन का संचालन प्रेस क्लब पिपलिया मंडी के तत्वावधान में किया जा रहा है। प्रेस क्लब के संरक्षक मनोहर काबरा, अध्यक्ष जगदीश पंडित, उपाध्यक्ष हरीश गुप्ता, सचिव जेपी तेलकार, बाबूलाल नागर, प्रकाश बंसल, नरेंद्र राठौर, शम्भू मेक, रवि पोरवाल, निखिल सोनी, ललित सोलंकी, शोभित बंसल, गोशाला समिति अध्यक्ष मोहनलाल तेलकार, बरखेड़ा पंथ के पूर्व सरपंच दिनेश कारपेंटर सहित समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने नगर व अंचलवासियों से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर इस धर्म, भक्ति एवं गौसेवा के महोत्सव को सफल बनाने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!