क्राइमटॉप न्यूज़दुनियादेशपुलिसमध्य प्रदेशराज्यलोकल न्यूज़

Big Breaking News :- मंदसौर पुलिस का साइबर ठगों पर बड़ा प्रहार, अंतरराज्यीय गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्तार..!

शामगढ़ की महिला से मैट्रिमोनियल वेबसाइट के जरिए साढ़े 7 लाख की ठगी, पुलिस के मुताबिक गिरोह ने 11 करोड़ से ज्यादा की साइबर ठगी को दिया अंजाम..!

मंदसौर। मंदसौर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का खुलासा करते हुए मुख्य सरगना समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरोह देश के अलग-अलग राज्यों में साइबर ठगी का नेटवर्क संचालित कर रहा था और अब तक 100 से ज्यादा साइबर घटनाओं को अंजाम दे चुका है। पुलिस जांच में गिरोह से जुड़ी ठगी की राशि 11 करोड़ रुपये से ज्यादा सामने आई है। मामले की शुरुआत शामगढ़ क्षेत्र की एक महिला की शिकायत से हुई। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने मैट्रिमोनियल वेबसाइट के जरिए खुद को एनआरआई युवक बताकर महिला से संपर्क किया और शादी का झांसा दिया। इसके बाद विदेशी गिफ्ट और कस्टम ड्यूटी के नाम पर महिला से करीब साढ़े 7 लाख रुपये अलग-अलग बैंक खातों में जमा करवाए गए।शिकायत मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने करीब डेढ़ माह तक तकनीकी जांच और संदिग्ध बैंक खातों व मोबाइल नंबरों की जानकारी जुटाई। जांच के आधार पर पुलिस टीम ने राजस्थान के जयपुर और बिहार में दबिश देकर गिरोह के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया।पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी अलग-अलग राज्यों में साइबर ठगी का नेटवर्क चला रहे थे। पुलिस के मुताबिक, ठगी की रकम के लेनदेन के लिए 150 से ज्यादा म्यूल बैंक खातों और मोबाइल सिम कार्ड का इस्तेमाल किया गया।कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 22 एंड्रॉयड मोबाइल, 30 सिम कार्ड और 5 एटीएम कार्ड बरामद किए हैं। इसके अलावा बैंक खातों में जमा 8 लाख रुपये से अधिक की राशि फ्रीज कराई गई है।फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों, साइबर ठगी से जुड़े बैंक लेनदेन और संभावित अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन की भी जांच कर रही है।

नोट: ठगी की कुल राशि और अन्य आंकड़े पुलिस की जांच/प्रेस जानकारी के अनुसार हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!