Welcome to MP NEWS AGENCY   Click to listen highlighted text! Welcome to MP NEWS AGENCY
क्राइमटॉप न्यूज़दुनियापुलिसमध्य प्रदेशराज्यलोकल न्यूज़

BIG NEWS :- दलौदा पुलिस की बड़ी सफलता: बाइक चोर गिरफ्तार, चोरी की 2 मोटरसाइकिल बरामद

प्रदेशव्यापी अभियान के तहत पुलिस की कार्रवाई!

मन्दसौर :- (01 अप्रैल 2026 )मध्यप्रदेश में चलाए जा रहे संपत्ति संबंधी अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान के तहत मन्दसौर जिले की दलौदा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से चोरी की 2 मोटरसाइकिल बरामद की हैं।

एसपी के निर्देश पर तेज हुई कार्रवाई

पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार प्रदेशभर में अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मन्दसौर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेर सिंह बघेल एवं एसडीओपी मन्दसौर ग्रामीण कीर्ति बघेल के मार्गदर्शन में थाना दलौदा पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए सफलता प्राप्त की।

सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों से मिला सुराग

थाना दलौदा क्षेत्र में बीते कुछ दिनों में दोपहिया वाहनों की चोरी की घटनाएं सामने आई थीं। पुलिस ने मामलों में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थलों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और अन्य तकनीकी साक्ष्य एकत्र किए। साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर आरोपी की तलाश शुरू की गई।

मुखबिर सूचना पर आरोपी गिरफ्तार

लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए नागेश्वर पिता रामेश्वर धोबी (27 वर्ष), निवासी पटेला, थाना दलौदा, जिला मन्दसौर को गिरफ्तार किया।

आरोपी के कब्जे से 2 बाइक बरामद

गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से चोरी की 2 मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और अन्य मामलों में उसकी संलिप्तता की जांच भी की जा रही है। वही गिरफ्तार आरोपी नागेश्वर पिता रामेश्वर धोबी उम्र: 27 वर्ष निवासी: पटेला, थाना दलौदा, जिला मन्दसौर

पुलिस टीम का सराहनीय योगदान

इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी उनि शुभम व्यास के नेतृत्व में पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टीम में— प्र.आर. 141 राजपाल, प्र.आर. 55 दीपेन्द्र सिंह,आरक्षक परिमल ,आरक्षक सागर शर्मा का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!