BREAKING NEWS :- नारायणगढ़ थाना प्रभारी राजेन्द्र कुमार पवार के नेतृत्व में कार्रवाई, 45.4 किलो डोडाचूरा के साथ आरोपी गिरफ्तार..!
बालाजी मंदिर के पास पुलिस ने पकड़ा आरोपी, 90 हजार रुपये का डोडाचूरा और दो मोबाइल जब्त..!
नारायणगढ़| 19 सितंबर 2026 :- अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ मंदसौर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत नारायणगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नारायणगढ़-मल्हारगढ़ रोड स्थित बालाजी मंदिर के पास कार्रवाई करते हुए 45.4 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त डोडाचूरा की अनुमानित कीमत करीब 90 हजार रुपये बताई गई है।
मुखबिर की सूचना पर बालाजी मंदिर के पास कार्रवाई :- पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक मंदसौर विनोद कुमार मीणा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेर सिंह बघेल एवं एसडीओपी मल्हारगढ़ पी.एस. बघेल के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी नारायणगढ़ राजेन्द्र कुमार पवार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की गई। नारायणगढ़-मल्हारगढ़ रोड स्थित बालाजी मंदिर के पास संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। पुलिस ने मौके से शुभम पिता ओमप्रकाश रामदास (31), निवासी तुंगवली, जिला भटिंडा, हाल मुकाम भटिंडा, पंजाब को गिरफ्तार किया। तीन बैगों में रखा था 45.4 किलो डोडाचूरा पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन बैग बरामद किए, जिनमें कुल 45.4 किलोग्राम डोडाचूरा रखा हुआ था। पुलिस ने मादक पदार्थ को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से रियलमी कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल फोन, जिसकी कीमत करीब 7 हजार रुपये तथा एक कीपैड मोबाइल फोन, जिसकी कीमत करीब 900 रुपये बताई गई है, भी जब्त किया।
एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज :- पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना नारायणगढ़ में अपराध क्रमांक 285/26, धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया है। पुलिस आरोपी से डोडाचूरा के स्रोत, सप्लाई और तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ कर रही है।
पुलिस टीम की भूमिका :- पूरी कार्रवाई एसपी मंदसौर विनोद कुमार मीणा के निर्देशन, एएसपी तेर सिंह बघेल एवं एसडीओपी मल्हारगढ़ पी.एस. बघेल के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी नारायणगढ़ राजेन्द्र कुमार पवार के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में थाना नारायणगढ़ पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
MP News Agency | मंदसौर




