Breaking News :- दलौदा पुलिस ने वाहन चोरी का किया खुलासा, 3 चोरी की बाइक बरामद..!
विनायक स्कूल के सामने से चोरी हुई स्प्लेंडर के मामले में आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में दो अन्य बाइक चोरी का खुलासा..!

मंदसौर (दिनांक29/09/2026 ) :- दलौदा में संपत्ति संबंधी अपराधों और वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत दलौदा थाना पुलिस ने वाहन चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की तीन मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। बरामद वाहनों की अनुमानित कीमत करीब 2.40 लाख रुपए बताई गई है। दुकान के सामने खड़ी बाइक हुई थी चोरी पुलिस के अनुसार ग्राम रोला, थाना रिंगनोद, जिला रतलाम निवासी मुकेश पिता मूलचंद पाटीदार (30) की दलौदा में विनायक स्कूल के सामने दुकान है। फरियादी ने 26 सितंबर को पुलिस को बताया कि उसने सुबह करीब 8 बजे अपनी हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल क्रमांक MP43DS4051 दुकान के सामने खड़ी की थी। करीब आधे घंटे बाद बाहर आकर देखा तो मोटरसाइकिल गायब थी। रिपोर्ट पर दलौदा थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।
सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों से आरोपी तक पहुंची पुलिस :- मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी दलौदा उनि रविन्द्र प्रताप डांगी ने टीम गठित की। पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास और संभावित मार्गों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तथा मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्ध की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने राजु पिता मोहनलाल मीणा, उम्र 30 वर्ष, निवासी निम्बोद, थाना भावगढ़, जिला मंदसौर को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के कब्जे से फरियादी की चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की गई।
पूछताछ में दो और बाइक चोरी का खुलासा :- पुलिस के अनुसार आरोपी से पूछताछ के दौरान दलौदा थाना क्षेत्र में अन्य स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी करने की जानकारी सामने आई। आरोपी की निशानदेही पर ग्राम धुंधड़का और कस्बा दलौदा से पूर्व में चोरी हुई दो अन्य मोटरसाइकिलें भी बरामद की गईं। इस तरह पुलिस ने कुल तीन चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। बरामद मोटरसाइकिलें
हीरो स्प्लेंडर प्लस MP43DS4051
हीरो सुपर स्प्लेंडर MP14ZL5922
हीरो सुपर स्प्लेंडर MP14MU7124
कुल बरामद मश्रुका: 3 मोटरसाइकिल, अनुमानित कीमत ₹2,40,000 गिरफ्तार आरोपी: राजु पिता मोहनलाल मीणा, उम्र 30 वर्ष, निवासी निम्बोद, थाना भावगढ़, जिला मंदसौर।
पुलिस टीम की भूमिका :- कार्रवाई में थाना प्रभारी उनि रविन्द्र प्रताप डांगी, प्रआर जितेन्द्र त्रिवेदी, प्रआर दीपेन्द्र सिंह, प्रआर यादवेन्द्र सिंह, आरक्षक सुनील यादव एवं आरक्षक युवराज सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस कार्रवाई एसपी मंदसौर विनोद कुमार मीणा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेरसिंह बघेल एवं एसडीओपी मंदसौर ग्रामीण जितेन्द्र भास्कर के मार्गदर्शन में की गई।




