BREAKING NEWS:- मंदसौर जिले की अफजलपुर पुलिस ने 200 पेटी अवैध शराब से भरी पिकअप जब्त, चालक मौके से फरार..!
1800 बल्क लीटर देशी शराब बरामद, शराब की कीमत करीब 10 लाख और पिकअप की कीमत 6 लाख रुपए; आबकारी एक्ट में केस दर्ज ..!

मंदसौर जिले में अवैध शराब के परिवहन और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अफजलपुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान 200 पेटी देशी शराब से भरी बोलेरो पिकअप जब्त की। वाहन में 100 पेटी देशी मसाला और 100 पेटी देशी प्लेन शराब मिली। कुल शराब की मात्रा 1800 बल्क लीटर बताई गई है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपए है।
पुलिस को देखकर वाहन लेकर भागा चालक पुलिस के अनुसार 28 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक बोलेरो पिकअप के जरिए अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर चालक पिकअप को नई आबादी अफजलपुर की ओर ले गया। पुलिस टीम ने पीछा किया तो आगे रास्ता बंद मिलने पर चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
पिकअप से मिली 200 पेटी शराब :-पुलिस ने बोलेरो पिकअप क्रमांक MP 70 G 0315 की तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन में 200 पेटी अवैध देशी शराब मिली। इनमें 100 पेटी देशी मसाला और 100 पेटी देशी प्लेन शराब शामिल है।पुलिस ने शराब के साथ परिवहन में इस्तेमाल की गई बोलेरो पिकअप भी जब्त कर ली। वाहन की अनुमानित कीमत करीब 6 लाख रुपए बताई गई है। इस तरह जब्त शराब और वाहन की कुल अनुमानित कीमत करीब 16 लाख रुपए है। आबकारी एक्ट में मामला दर्ज अफजलपुर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। फरार चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान और शराब के स्रोत एवं गंतव्य की जानकारी जुटा रही है।
इनकी रही कार्रवाई में भूमिका :- कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मंदसौर विनोद कुमार मीना के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेरसिंह बघेल एवं मंदसौर ग्रामीण एसडीओपी जितेंद्र भास्कर के मार्गदर्शन में की गई। अफजलपुर थाना प्रभारी उप निरीक्षक विकास गेहलोत एवं पुलिस टीम की कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका रही।




