क्राइमटॉप न्यूज़दुनियादेशपुलिसमध्य प्रदेशलोकल न्यूज़

BREAKING NEWS :- भानपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 120 ग्राम MD और 4.7 किलो डोडाचूरा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार ..!

भैसोदामंडी बस स्टैंड के पास कार्रवाई, बिना नंबर की बाइक और मोबाइल भी बरामद; दो अन्य संदिग्धों की तलाश जारी..!

भानपुरा/मंदसौर। मंदसौर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भानपुरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 120 ग्राम एमडी (MD) और 4 किलो 700 ग्राम डोडाचूरा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार जब्त एमडी की कीमत करीब 12 लाख रुपए है। पुलिस के मुताबिक 29 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भैसोदामंडी क्षेत्र में एक व्यक्ति मादक पदार्थ लेकर जा रहा है। सूचना के आधार पर भैसोदामंडी चौकी पुलिस ने आम रोड पर कार्रवाई करते हुए धीरप लाल मेहर पिता इन्दरलाल मेहर (23), निवासी सादरो का खेड़ा, थाना डग, जिला झालावाड़ (राजस्थान) को पकड़ा। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 120 ग्राम एमडी, 4 किलो 700 ग्राम डोडाचूरा, बिना नंबर की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और आईक्यूओओ कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किया गया। पुलिस ने सभी सामान को जब्त कर लिया।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज -:  पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15, 22 एवं 29 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में मामले से जुड़े भेरूलाल पिता रामचंद्र मेहर निवासी नयाखेड़ा, थाना डग, झालावाड़ और रोशन शर्मा निवासी उज्जैन के नाम सामने आए हैं। दोनों की तलाश की जा रही है।

इनकी रही कार्रवाई में भूमिका -:  कार्रवाई मंदसौर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ रामसनेही मिश्रा एवं एसडीओपी गरोठ विजय कुमार यादव के मार्गदर्शन में की गई। थाना प्रभारी भानपुरा उप निरीक्षक विनय बुंदेला के निर्देशन में चौकी प्रभारी भैसोदामंडी उप निरीक्षक धर्मेश यादव, उप निरीक्षक ओंकार सिंह ठाकुर सहित पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!