Welcome to MP NEWS AGENCY   Click to listen highlighted text! Welcome to MP NEWS AGENCY
क्राइमटॉप न्यूज़दुनियादेशमध्य प्रदेशराज्यलोकल न्यूज़

पिपलियामंडी ओवरब्रिज पर भीषण हादसा, अज्ञात कार की टक्कर से स्कूटी सवार दंपत्ति गंभीर घायल.!

तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, स्कूटी के उड़े परखच्चे — घायलों को मंदसौर रेफर, आरोपी चालक फरार.!

पिपलियामंडी। नगर के ओवरब्रिज पर शनिवार रात करीब 9 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जिसमें स्कूटी सवार दंपत्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार अज्ञात कार ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिपलियामंडी निवासी सुरेश पोरवाल और उनकी पत्नी नीतू पोरवाल स्कूटी से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसके परखच्चे उड़ गए।हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत मदद करते हुए दोनों घायलों को नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल मंदसौर रेफर कर दिया गया।घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए फरार वाहन की पहचान करने का प्रयास कर रही है।पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश तेज कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!