मंदसौर स्वर्णकार समाज महिला प्रकोष्ठ का गठन, कुसुम डाबर बनी अध्यक्ष!
स्नेह लता सतीश उपाध्यक्ष, श्यामा सोनी सचिव व सुनीता सोनी कोषाध्यक्ष नियुक्त!

मंदसौर। शहर पंचायत स्वर्णकार समाज द्वारा महिला प्रकोष्ठ का गठन करते हुए समाज की महिलाओं को विभिन्न महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस अवसर पर समाज में उत्साह और एकजुटता का माहौल देखने को मिला।नवगठित महिला प्रकोष्ठ में श्रीमती कुसुम कृष्ण कुमार डाबर को अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी श्रीमती स्नेह लता सतीश को सौंपी गई है। सचिव पद पर श्रीमती श्यामा जितेंद्र सोनी को मनोनीत किया गया है, जबकि कोषाध्यक्ष के रूप में श्रीमती सुनीता अशोक सोनी को नियुक्त किया गया है।
समाज के वरिष्ठजनों एवं पदाधिकारियों ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि वे समाजहित में कार्य करते हुए महिला सशक्तिकरण, सामाजिक समरसता और सामाजिक गतिविधियों को नई दिशा प्रदान करेंगी।
इस दौरान समाज के कई सदस्य उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर नवगठित टीम के सफल कार्यकाल की कामना की।







