क्राइमटॉप न्यूज़दुनियादेशपुलिसमध्य प्रदेशराज्यलोकल न्यूज़

थाना प्रभारी कपिल सौराष्ट्रीय के नेतृत्व में शामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 509 किलो डोडाचूरा जब्त

एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार; डोडाचूरा और ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित 1 करोड़ 11 लाख 80 हजार रुपये का मश्रुका जब्त

मंदसौर। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे एंटी नारकोटिक्स अभियान के तहत थाना प्रभारी शामगढ़ उप निरीक्षक कपिल सौराष्ट्रीय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना नंबर के लाल रंग के मैसी ट्रैक्टर-ट्रॉली से 509 किलोग्राम डोडाचूरा जब्त किया है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य आरोपी फरार है। पुलिस मुख्यालय द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक मंदसौर विनोद कुमार मीना के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (गरोठ) राम सनेही मिश्रा एवं एसडीओपी सीतामऊ दिनेश प्रजापति के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।

 

मुखबिर की सूचना पर टकरावद फंटा पर घेराबंदी -: पुलिस के अनुसार, दिनांक 31 अक्टूबर 2026 को थाना शामगढ़ पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि बिना नंबर का लाल रंग का मैसी ट्रैक्टर मय ट्रॉली बसई की तरफ से मेलखेड़ा होते हुए गरोठ की ओर जाने वाला है, जिसमें अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा भरा हुआ है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी उप निरीक्षक कपिल सौराष्ट्रीय ने पुलिस टीम के साथ देवरी-मेलखेड़ा आम रोड स्थित ग्राम टकरावद फंटा पर घेराबंदी की। इस दौरान मुखबिर के बताए हुलिए का बिना नंबर का लाल रंग का मैसी ट्रैक्टर मय ट्रॉली आता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने उसे रोककर तलाशी ली तो ट्रॉली में रखे 27 काले प्लास्टिक के कट्टों में कुल 509 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा बरामद हुआ।

एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश -:  पुलिस ने ट्रैक्टर चालक से पूछताछ की तो उसने अपना नाम रमेश प्रजापति पिता मोहनलाल प्रजापति, उम्र 51 वर्ष, निवासी ग्राम शक्करखेड़ी, थाना नाहरगढ़, जिला मंदसौर बताया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से डोडाचूरा एवं ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी रमेश प्रजापति ने बताया कि वह डोडाचूरा से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ग्राम शक्करखेड़ी निवासी कुशमल पिता माधुलाल पाटीदार से लेकर आया था। पुलिस ने मामले में रमेश प्रजापति एवं कुशमल पाटीदार के विरुद्ध धारा 8/15 एवं 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया है। फरार आरोपी कुशमल पाटीदार की तलाश की जा रही है। साथ ही डोडाचूरा के स्रोत एवं तस्करी से जुड़े अन्य पहलुओं पर अग्रिम अनुसंधान जारी है।

1 करोड़ 11 लाख 80 हजार रुपये का मश्रुका जब्त पुलिस द्वारा कार्रवाई के दौरान निम्न सामग्री जब्त की गई है 

1. अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा 509 किलोग्राम, अनुमानित कीमत 1 करोड़ 1 लाख 80 हजार रुपये।
2. लाल रंग का बिना नंबर का मैसी ट्रैक्टर मय ट्रॉली, अनुमानित कीमत 10 लाख रुपये।

इस प्रकार पुलिस द्वारा कुल 1 करोड़ 11 लाख 80 हजार रुपये का मश्रुका जब्त किया गया है।

कार्रवाई में इनकी रही सराहनीय भूमिका -: उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी शामगढ़ उप निरीक्षक कपिल सौराष्ट्रीय, सहायक उप निरीक्षक शारदा प्रसाद तिवारी, प्रधान आरक्षक धनपाल जाट, प्रधान आरक्षक ममशाद नूर, आरक्षक विशाल सिंह, आरक्षक प्रेम कुमार रावत एवं आरक्षक हीरालाल का सराहनीय योगदान रहा।

गिरफ्तार आरोपी -:  रमेश पिता मोहनलाल प्रजापति, उम्र 51 वर्ष, निवासी ग्राम शक्करखेड़ी, थाना नाहरगढ़, जिला मंदसौर। फरार आरोपी: कुशमल पिता माधुलाल पाटीदार, निवासी ग्राम शक्करखेड़ी, थाना नाहरगढ़, जिला मंदसौर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!