टॉप न्यूज़दुनियादेशधर्ममध्य प्रदेशराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

महावीर इंटरनेशनल संस्था ने फुटकर व्यापारियों के बीच बांटी दीपावली की खुशियां..।

व्यापारियों को दी शुभकामनाएं, मिठाई वितरित कर साझा किया पर्व का उल्लास..

पिपलिया मंडी। दीपावली के पावन पर्व पर महावीर इंटरनेशनल संस्था, पिपलिया मंडी ने नगर के फुटकर व्यापारियों के बीच पहुंचकर पर्व की खुशियां साझा कीं। संस्था के सदस्यों ने व्यापारियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए मिठाई वितरित की।

 

इस दौरान संस्था के सदस्य नगर के विभिन्न बाजार क्षेत्रों में पहुंचे और फुटकर व्यापारियों से आत्मीय मुलाकात की। व्यापारियों को मिठाई भेंट कर उनके सुख, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम के दौरान बाजार क्षेत्र में उत्साह और दीपावली की खुशियां देखने को मिलीं। संस्था के सदस्यों ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य पर्व के अवसर पर आपसी प्रेम, सद्भावना और भाईचारे की भावना को मजबूत करना है। महावीर इंटरनेशनल संस्था समय-समय पर सामाजिक एवं सेवा गतिविधियों के माध्यम से समाज में सकारात्मक संदेश देने का प्रयास करती रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!