Welcome to MP NEWS AGENCY   Click to listen highlighted text! Welcome to MP NEWS AGENCY
क्राइमटॉप न्यूज़दुनियादेशपुलिसमध्य प्रदेशराज्यलोकल न्यूज़
Trending

मंदसौर जिले की नारायणगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ट्रक से 85 किलो डोडाचूरा जब्त.!

तरबूज से भरे ट्रक में छिपाकर ले जाया जा रहा था मादक पदार्थ, अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार.!

मंदसौर जिले की नारायणगढ़ थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 85 किलोग्राम डोडाचूरा जब्त किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है, जो ट्रक में तरबूज के बीच मादक पदार्थ छिपाकर परिवहन कर रहा था। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेज सिंह बघेल एवं मल्हारगढ़ एसडीओपी कीर्ति बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भारत भाबर के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार, 16 मार्च 2026 को पिपलिया मंडी-मनासा रोड स्थित सगज बावजी मंदिर के पास बरखेड़ा विरपुरिया फंटा पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने ट्रक क्रमांक RJ 40 GA 0335 को रोका। चालक से पूछताछ में संदेह होने पर ट्रक की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान ट्रक में भरे तरबूज के नीचे छिपाकर रखे गए 6 प्लास्टिक कट्टों से कुल 85 किलो डोडाचूरा बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुरेन्द्र पिता डालुराम जाट (29 वर्ष) निवासी जाटों का मोहल्ला, कालवास लूणकरणसर, जिला बीकानेर (राजस्थान) के रूप में हुई है।

 

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 85 किलो डोडाचूरा (कीमत लगभग 1.70 लाख रुपए), एक एंड्रॉयड मोबाइल, एक कीपैड मोबाइल (कीमत करीब 11 हजार रुपए) और ट्रक (कीमत लगभग 30 लाख रुपए) जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ थाना नारायणगढ़ में अपराध क्रमांक 58/26 के तहत धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब आरोपी से मादक पदार्थ के स्रोत और नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है। इस कार्रवाई में नारायणगढ़ थाना पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!