Welcome to MP NEWS AGENCY   Click to listen highlighted text! Welcome to MP NEWS AGENCY
Uncategorizedक्राइमटॉप न्यूज़दुनियादेशधर्ममध्य प्रदेशराज्यलोकल न्यूज़

पिपलिया मंडी में हेमू कालानी की 103वीं जयंती पर भव्य आयोजन

सोमवार शाम 6 बजे हेमू कालानी चौराहे पर हुआ कार्यक्रम, विश्व सिद्धू सेवा संगम जिला अध्यक्ष शंकरलाल हरजानी के नेतृत्व में सिंधी समाज ने मनाई जयंती

पिपलिया मंडी। अमर बलिदानी शहीद हेमू कालानी की 103वीं जयंती सोमवार, 23 मार्च 2026 को नगर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम शाम 6 बजे हेमू कालानी चौराहे पर आयोजित किया गया, जहां “अमर शहीद हेमू कालानी अमर रहे” के नारों से वातावरण गूंज उठा।कार्यक्रम की शुरुआत शहीद हेमू कालानी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई, जिसके पश्चात केक काटकर जयंती मनाई गई। उपस्थित समाजजनों ने उनके बलिदान को याद करते हुए युवाओं को देशभक्ति और त्याग की प्रेरणा लेने का संदेश दिया।इस आयोजन में विश्व सिंधु सेवा संगम के जिला अध्यक्ष शंकरलाल हरजानी की प्रमुख भूमिका रही और उनके नेतृत्व में कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम में सिंधु जनरल पंचायत अध्यक्ष रूपचंद होतवानी, युवा अध्यक्ष विपिन हरजानी, चंद्रप्रकाश हेमनानी सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त मनोहरलाल जैन, सुरेश हरजानी, मंडी व्यापारी संघ अध्यक्ष कृष्ण कुमार भूत, नगर कांग्रेस अध्यक्ष एवं मंडी व्यापारी सचिव रामप्रसाद फरक्या, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शर्मा, युवा भाजपा नेता संदीप बन्ना, मंडी इंस्पेक्टर कमल जैन, गोपाल बटवाल, बब्बू भाई हरजानी, पूर्व मंडी व्यापारी संघ अध्यक्ष मनोहर मनवानी सहित बड़ी संख्या में समाजजन एवं नगरवासी कार्यक्रम में शामिल हुए।कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने शहीद हेमू कालानी के अदम्य साहस और बलिदान को नमन करते हुए कार्यक्रम का समापन किया …

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!