Welcome to MP NEWS AGENCY   Click to listen highlighted text! Welcome to MP NEWS AGENCY
क्राइमटॉप न्यूज़दुनियादेशपुलिसमध्य प्रदेशराज्यलोकल न्यूज़

BIG NEWS :- शामगढ़ पुलिस का एक्शन: NDPS के 2 फरार आरोपी गिरफ्तार, 5 हजार का इनामी बदमाश यशवंत भी पकड़ा गया!

मंदसौर व राजस्थान के 7 मामलों में वांछित था आरोपी, कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस को मिली सफलता!

मंदसौर/(06 अप्रैल 2026) :- मंदसौर जिले के थाना शामगढ़ पुलिस ने NDPS एक्ट में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। इनमें 5 हजार रुपये का इनामी आरोपी भी शामिल है, जो लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था। पुलिस मुख्यालय द्वारा NDPS एक्ट के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (गरोठ) हेमलता कुरील एवं एसडीओपी सीतामऊ दिनेश प्रजापति के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।

कॉम्बिंग गश्त में मिली सफलता :- थाना प्रभारी कपिल सोराष्ट्रीय के नेतृत्व में शामगढ़ पुलिस टीम द्वारा कॉम्बिंग गश्त के दौरान इनामी आरोपी यशवंत सिंह उर्फ जसवंत (निवासी खाईखेड़ा) को 6 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार किया गया। आरोपी पर 5,000 रुपये का इनाम घोषित था। यशवंत सिंह थाना शामगढ़ के तीन मामलों  अपराध क्रमांक 422/2024 (BNS व आर्म्स एक्ट), 278/2025 (धारा 209 BNS), 372/2025 (NDPS एक्ट) में फरार था। साथ ही वह राजस्थान के जोधपुर, बाड़मेर और कोटा ग्रामीण जिलों के कुल चार NDPS मामलों में भी वांछित था। दूसरे आरोपी की भी गिरफ्तारी इसी अभियान के तहत पुलिस ने लक्ष्मण सिंह (निवासी गरड़ा) को भी गिरफ्तार किया, जो थाना शामगढ़ के अपराध क्रमांक 290/2024 (NDPS एक्ट) में फरार चल रहा था।

आपराधिक रिकॉर्ड :- यशवंत सिंह उर्फ जसवंत कुल 7 मामले दर्ज (मंदसौर के 3, राजस्थान के 4) NDPS एक्ट, आर्म्स एक्ट व BNS की गंभीर धाराओं में आरोपी लक्ष्मण सिंह NDPS एक्ट व आबकारी एक्ट के 5 मामलों में आरोपी पूर्व में भी कई बार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त

टीम का सराहनीय योगदान :- इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कपिल सोराष्ट्रीय, चौकी प्रभारी मनोज महाजन, उपनिरीक्षक रविंद्र प्रताप डांगी सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों सुरजपाल सिंह, धनपाल जाट, बहादुर सिंह, प्रदीप पानेरी, मोकम सिंह, इरफान, हीरालाल, अनिल गुर्जर, धर्मेश, प्रेम कुमार और सुनील दायमा का महत्वपूर्ण योगदान रहा। वही शामगढ़ पुलिस की इस कार्रवाई से NDPS एक्ट के मामलों में फरार अपराधियों पर शिकंजा कसने में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस की सतत कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश गया.!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!